ब्रेकिंग
Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी

गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर

गया के बाराचट्टी क्षेत्र में भारतीय सेना की गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई, जिसमें चार जवान घायल हो गए। दो जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

GAYA: बिहार के गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत धनगांई थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया। ग्राम चांदो के पास एक खड्डे में भारतीय सेना के जवानों की गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई।


यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। हादसे में चार जवान घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।


चिकित्सकों के अनुसार, दो जवानों की स्थिति सामान्य है और उनका इलाज कर दिया गया है। वहीं, दो अन्य जवानों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर किया गया है।


घायलों की पहचान राम (पिता- आर. मैडू), इडवीन (पिता- जैकेव), नरेश (पिता- कसपा) और महेश के रूप में हुई है। पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

टैग्स