ब्रेकिंग
मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्टदोस्त के साथ घर से निकले युवक की संदिग्ध मौत, नाराज लोगों ने किया सड़क जाम; परिजनों ने हत्या की जताई आशंकाबिहार में जल संकट दूर करने की तैयारी, वाटर अथॉरिटी का होगा गठन; सम्राट सरकार का मेगा प्लानमौसम का बदला मिजाज: मुजफ्फरपुर-सुपौल-नालंदा समेत 5 जिलों में झमाझम बारिश, 24 घंटे में एक्टिव होगा मानसूनपटना में मानवता हुई शर्मसार: सड़क हादसे के बाद कोल्ड ड्रिंक की लूट, तड़पते रहे ड्राइवर-खलासीमैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्टदोस्त के साथ घर से निकले युवक की संदिग्ध मौत, नाराज लोगों ने किया सड़क जाम; परिजनों ने हत्या की जताई आशंकाबिहार में जल संकट दूर करने की तैयारी, वाटर अथॉरिटी का होगा गठन; सम्राट सरकार का मेगा प्लानमौसम का बदला मिजाज: मुजफ्फरपुर-सुपौल-नालंदा समेत 5 जिलों में झमाझम बारिश, 24 घंटे में एक्टिव होगा मानसूनपटना में मानवता हुई शर्मसार: सड़क हादसे के बाद कोल्ड ड्रिंक की लूट, तड़पते रहे ड्राइवर-खलासी

Gaya News: ANMCH इमरजेंसी वार्ड में सुधार की झलक, अब ट्रे में सिरिंज लाकर दिए जा रहे इंजेक्शन

Gaya News: गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (ANMMCH) के इमरजेंसी वार्ड में सेवा व्यवस्था में सुधार नजर आने लगा है।

गया, Gaya, एएनएमएमसीएच, ANMMCH, इमरजेंसी वार्ड, Emergency Ward, अस्पताल प्रशासन, Hospital Administration, इंजेक्शन, Injection, ट्रे में सिरिंज, Syringe in Tray, प्रभात खबर, Prabhat Khabar, मरीज सेवा,
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Gaya News: गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (ANMMCH) के इमरजेंसी वार्ड की स्थिति को लेकर बीते दिनों समाचार प्रकाशित हुई , तो अस्पताल प्रशासन ने तत्काल सख्ती दिखाई। इसके परिणामस्वरूप अस्पताल में अब स्पष्ट सुधार देखने को मिल रहा है।


जहां दो दिन पहले तक मरीजों को सीधे बेड पर सिरिंज रखकर इंजेक्शन दिए जा रहे थे, वहीं अब नर्सें सिरिंज को ट्रे में रखकर मरीजों के पास जाकर इंजेक्शन देने लगी हैं। साथ ही, मरीजों और उनके परिजनों द्वारा कुछ पूछे जाने पर अब कर्मचारियों का व्यवहार भी पहले से ज्यादा नम्र और सहयोगात्मक हो गया है।


अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि इसी तरह की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि मरीजों को बेहतर सेवा मिल सके और वे असुविधा से बचें। एक मृतक मरीज के परिजन ने यह भी बताया कि मौत के बाद अस्पताल के कर्मचारी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उनसे पूरी जानकारी ले रहे थे, जो पहले के मुकाबले असामान्य लेकिन सकारात्मक बदलाव है।


गौरतलब है कि मीडिया में खबर  प्रसारित होने के बाद  लापरवाही उजागर हुई थी , जिसमें तस्वीरों के साथ हालात दिखाए गए थे। इस रिपोर्ट के बाद अस्पताल के अधीक्षक ने तत्काल सख्ती बरतते हुए 72 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट तलब की थी। अधीक्षक के इस सख्त रुख का असर अब अस्पताल के माहौल में स्पष्ट रूप से सुधार दिख रहा है।