ब्रेकिंग
Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा

नालंदा में चिलचिलाती गर्मी से बाइक में लग गई आग, मिनटों में जलकर हुई खाक

NALANDA : बिहार में इन दिनों जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार है। नालंदा जिले में भी भीषण गर्मी का प्रकोप है और इसी गर्मी की वजह से आज ब

नालंदा में चिलचिलाती गर्मी से बाइक में लग गई आग, मिनटों में जलकर हुई खाक
Santosh Singh
2 मिनट

NALANDA : बिहार में इन दिनों जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार है। नालंदा जिले में भी भीषण गर्मी का प्रकोप है और इसी गर्मी की वजह से आज बिहारशरीफ में एक अजीबोगरीब घटना हुई।  धूप में खड़ी एक बाइक गर्मी की वजह से जल उठी। 


घटना बिहारशरीफ के कमरुद्दीन गंज स्थित वंदना सिनेमा के पास हुई। यहां धूप में खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। मिनटों में बाइक जलकर खाक हो गई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। 


बाइक में आग किस वजह से लगी इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि चिल्लाती गर्मी और तेज धूप के कारण ही बाइक में आग लगी। इस घटना के बाद थोड़ी देर तक के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि शुरुआती दौर में पता नहीं चल पाया कि बाइक किसकी थी और उसने वंदना सिनेमा के पास इसे कब से पार्क कर रखा था।