ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

गर्मी की छुट्टी में गुरूजी को मिली ड्यूटी, स्कूल के शौचालय और अन्य निर्माण कार्यों को कराने का निर्देश

PATNA: सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक/ प्रधान शिक्षकों को गर्मी की छुट्टी में भी ड्यूटी करनी होगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को यह निर्देश जारी किया है। गर्मी क

गर्मी की छुट्टी में गुरूजी को मिली ड्यूटी, स्कूल के शौचालय और अन्य निर्माण कार्यों को कराने का निर्देश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक/ प्रधान शिक्षकों को गर्मी की छुट्टी में भी ड्यूटी करनी होगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को यह निर्देश जारी किया है। गर्मी की छुट्टी के दौरान वे स्कूल आएंगे और विद्यालय के शौचालय और अन्य निर्माण कार्यों को कराएंगे। इस दौरान स्कूल में ना तो बच्चे रहते हैं और ना ही शिक्षक ऐसे में स्कूल में जो भी मरम्मत का काम होगा उसे स्कूल के प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक कराएंगे। 


राज्य परियोजना निदेशक बी.कार्तिकेय धनजी ने सभी डीईओ को यह निर्देश दिया है कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों / प्रधान शिक्षकों को यह निर्देश दिया जाए कि ग्रीष्मावकाश के दौरान भी विद्यालयों में स्वीकृत सभी असैनिक निर्माण कार्य की योजनाओं को अपनी देख-रेख में ससमय गुणवत्तापूर्ण सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। 


सभी सरकारी विद्यालयों में अतिरिक्त वर्गकक्ष, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, बालक शौचालय, बालिका शौचालय, विद्युतीकरण, पेयजल आदि का निर्माण कार्य विद्यालय शिक्षा समिति/ विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के माध्यम से कराया जा रहा है। वैसे विद्यालय जहां निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गयी है वहां के प्रधानाध्यापक/ प्रधान शिक्षक को ग्रीष्मावकाश के दौरान भी स्कूल में उपस्थित होकर निर्माण कार्यों की गति को बनाये रखना होगा। अपनी देख-रेख में समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य संपन्न कराना होगा। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें