ब्रेकिंग
Bihar Politics : अनंत सिंह पर एक्शन के बाद CM हाउस पहुंचे ललन सिंह, सम्राट चौधरी से बंद कमरे में 30 मिनट तक हुई बात; अब आगे क्या?✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला✦शरद यादव की राह पर अनंत सिंह? 2017 में नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथी पर लिया था ऐसा ही एक्शन, अब फिर चर्चा में जेडीयू का फैसला✦Bihar Politics : अनंत सिंह पर एक्शन के बाद CM हाउस पहुंचे ललन सिंह, सम्राट चौधरी से बंद कमरे में 30 मिनट तक हुई बात; अब आगे क्या?✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला✦शरद यादव की राह पर अनंत सिंह? 2017 में नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथी पर लिया था ऐसा ही एक्शन, अब फिर चर्चा में जेडीयू का फैसला

गर्मी बढ़ते ही फिर बढ़ी बिजली की परेशानी, राजधानी के इन इलाकों में 5 घंटे कट होगी पावर सप्लाई

PATNA : इस चिलचिलाती गर्मी के मौसम में राजधानी के लोगों की कठनाई आज थोड़ी और बढ़ने वाली है। आज शहर में पांच घंटे से अधिक बिजली व्यवस्था ठप रहने वाली है। दरअसल, पटना के दीघा ग्र

गर्मी बढ़ते ही फिर बढ़ी बिजली की परेशानी, राजधानी के इन इलाकों में 5 घंटे कट होगी पावर सप्लाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस चिलचिलाती गर्मी के मौसम में राजधानी  के लोगों की कठनाई आज थोड़ी और बढ़ने वाली है। आज शहर में पांच घंटे से अधिक बिजली व्यवस्था ठप रहने वाली है। दरअसल, पटना के दीघा ग्रिड का एक 132 केवी सर्किट शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस शटडाउन के कारण दीघा से कुछ फीडर इस दौरान रोटेशन पर चलेंगे। जिससे शहर के कई इलाकों में बिजली कट सकती हैं। वहीं शहर के कई अन्य क्षेत्रों में मेट्रो निर्माण कार्य व नमामि गंगे परियोजना की वजह से भी बिजली प्रभावित हो सकती है। 


मिली जानकारी के अनुसार, दीघा ग्रिड के कुछ फीडरों के रोटेशन पर चलने के कारण दीघा घाट, एक्सटीटीआइ, आशियाना-दीघा रोड (घुड़दौड़ चौराहा तक), पॉलसन रोड, नेपाली नगर, निराला नगर, राजीव नगर, माइका कॉलोनी, पाटलिपुत्र रेल परिसर, रामजीचक, नासरीगंज, बिस्कुट फैक्टरी, तकिया पर, मिथिला कॉलोनी, खगरी सड़क, बाजार समिति, दानापुर कोर्ट, नारियल घाट, बेलताल, मछुआ टोली, काजी मोहल्ला, दानापुर थाना, धोबी टोली, गोला पर, राज नारायण द्वार आदि इलाकों की बिजली आंशिक रूप से बाधित रहेगी। 


उधर, मेट्रो और मेंटेनेंस को लेकर सुबह 7 से साढ़े 8 बजे तक चंदमारी, लोदीपुर, साहपुर, दाउदपुर, कंपनी बाग, सदर बाजार, दानापुर थाना, बीबीगंज, लाल कोठी, सदर हॉस्पिटल, सुल्तानपुर की बिजली कटी रहेगी। सुबह 6 से साढ़े 8 बजे तक मखनिया कुआं, पटना मार्केट, अशोक राजपथ से अंजुमान इस्लामिया हॉल से खुदा बख्श लाइब्रेरी की बिजली बंद रहेगी। सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक आरएमएस कॉलोनी और इंदिरा नगर में कटी रहेगी बिजली। सुबह 8 से 10 बजे तक महेन्द्र लोक अपार्टमेंट और मलाहीपकड़ी के साथ सुबह 7 से 9 बजे तक ऑफिसर क्वाटर शास्त्रीनगर, जेडी वीमेंस कॉलेज की बिजली बाधित रहेगी।