ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

गांव में बन रही सड़क को लेकर विवाद, घर में घुसकर लगायी बाइक में आग

JEHANABAD: गांव में बन रही सड़क को लेकर हुए विवाद के बाद गांव के दबंगों ने घर में घुसकर बाइक में आग लगा दी और मौके से फरार हो गये। घटना जहानाबाद के ओकरी ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गा

गांव में बन रही सड़क को लेकर विवाद, घर में घुसकर लगायी बाइक में आग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: गांव में बन रही सड़क को लेकर हुए विवाद के बाद गांव के दबंगों ने घर में घुसकर बाइक में आग लगा दी और मौके से फरार हो गये। घटना जहानाबाद के ओकरी ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव की है। जहां देर रात घर के बाहर खड़ी बाइक को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। 


आग लगते ही बाईक धू-धूकर पूरी तरह जल गयी। रात होने के कारण घरवालों को पता तक नहीं चल सका की घर के बाहर लगी बाईक में किसी ने आग लगा दी है। सुबह होने के बाद जब लोग बाहर निकले तो बाइक की हालत देखकर हैरान रह गये। जिसके बाद बाइक के ऑनर ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी। 


दरअसल गांव में सड़क का निर्माण चल रहा था जिसे लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद गुस्साएं लोगों ने घर के बाहर लगी बाइक को आग के हवाले कर दिया। बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। बाइक के मालिक पिंटू ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता