ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

Bihar News: बिहार से बना राजस्थान के गैंगस्टर का फर्जी पासपोर्ट, बैंक खाता खुलवाने का भी मामला; अब जांच तेज

Bihar News: राजस्थान के गैंगस्टर दिलीपनाथ ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पटना से पासपोर्ट बनवा लिया। पासपोर्ट घोटाले का खुलासा राजस्थान पुलिस की जांच में हुआ। अब कई राज्यों में फर्जीवाड़े की जांच शुरू हो चुकी है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर दिलीपनाथ ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे बिहार की राजधानी पटना से पासपोर्ट बनवा लिया, जो कि 15 अप्रैल 2025 से 14 अप्रैल 2035 तक वैध है। यह पासपोर्ट पासपोर्ट कार्यालय, पटना से जारी किया गया था। अब यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़े फर्जीवाड़े के रूप में सामने आ रहा है, जिसमें कई राज्यों में कार्रवाई की तैयारी हो रही है।


राजस्थान पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर इसे पटना के कोतवाली थाना भेज दिया है। स्थानीय पुलिस ने दिलीपनाथ समेत उसके तीन सहयोगियों नारायण दास, देवेंद्र उर्फ डेविड और मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


एफआईआर के अनुसार, दिलीपनाथ ने फर्जी पहचान का सहारा लेते हुए अपने आधार कार्ड में बिहार के गया जिले के इमामगंज का पता दर्ज करवाया। इसके आधार पर उसने पंजाब नेशनल बैंक, इमामगंज शाखा में खाता खुलवाया, ताकि पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया आसान हो सके। पासपोर्ट बनते ही वह आपराधिक गतिविधियों के बाद विदेश भागने की तैयारी में था, लेकिन समय रहते राजस्थान पुलिस ने इस साजिश को उजागर कर दिया।


राजस्थान पुलिस ने एफआईआर में दिलीपनाथ का विस्तृत आपराधिक रिकॉर्ड भी शामिल किया है। हाल ही में उस पर पुष्कर डांगी और उनके ससुर कूकाराम का अपहरण, ज़बरन जमीन का एग्रीमेंट करवाने और रंगदारी वसूलने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। इन गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। जांच के दौरान जब पासपोर्ट की वैधता और प्रक्रिया को खंगाला गया, तो पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।


पटना पुलिस को जानकारी मिली है कि दिलीपनाथ ने केवल बिहार ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों में फर्जी कागजात तैयार कर रखे हैं। इस पूरे गिरोह का नेटवर्क अब पुलिस के रडार पर है। राजस्थान पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और संबंधित सभी राज्यों में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। वहीं, पटना पुलिस ने भी पासपोर्ट कार्यालय से दस्तावेजों की जांच करने की बात कही है। जल्द ही दिलीपनाथ का पासपोर्ट रद्द किया जा सकता है।