ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

गंगा स्नान के दौरान डूबे तीन युवक, गांव में मचा कोहराम

BHAGALPUR : भागलपुर के बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी बिशनपुर घाट पर नहाने के दौरान तीन युवक पानी में डूब गए. तीनों लापता बताए जा रहे

गंगा स्नान के दौरान डूबे तीन युवक, गांव में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर के बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी बिशनपुर घाट पर नहाने के दौरान तीन युवक पानी में डूब गए. तीनों लापता बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार 8 युवक गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक डूबने लगा, उसी को बचाने के चक्कर में अन्य दो युवक भी पानी के तेज बहाव में डूब गए. 


पहले युवक की पहचान साहिबगंज दिलदारपुर निवासी कमलेश्वरी मंडल के पुत्र भवेश कुमार के रूप में की गई है. वहीं दूसरा प्रवीण कुमार जो भारतीय सेना में है और तीसरा सोमेश कुमार बताये जा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि जब सोमेश पानी में डूब रहा था तो उसी को बचाने के लिए भवेश और प्रवीण ने पानी में छलांग लगा दी लेकिन पानी की तेज धार होने के कारण वह दोनों भी सोमेश के साथ पानी में बह गए. 


इधर घटना के 2 घंटे बीत जाने के बाद भी न तो  स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची है और न ही एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची है. स्थानीय लोगों के द्वारा तीनों युवकों को पानी में ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता