ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

गंगा सतलज एक्सप्रेस में बम मिलने की सूचना से मचा हड़कंप, सघन जांच के बावजूद नहीं मिला बम

DESK: वाराणसी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां गंगा सतलज एक्सप्रेस में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है। ट्रेन की सभी कोच में सघन जांच की गई। इस दौरान यात्रियों के बीच

गंगा सतलज एक्सप्रेस में बम मिलने की सूचना से मचा हड़कंप, सघन जांच के बावजूद नहीं मिला बम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: वाराणसी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां गंगा सतलज एक्सप्रेस में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है। ट्रेन की सभी कोच में सघन जांच की गई। इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी में कैंट स्टेशन पर सीरियल बम धमाकों के आरोपित वलीउल्लाह के दोषी करार दिए जाने के दूसरे दिन रविवार को किसी अज्ञात शख्स ने धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस में बम होने की सूचना दे दी। 


गंगा सतलज ट्रेन में बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। ट्रेन को कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर रोका गया। जिसके बाद इस बात की सूचना बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड की टीम को दी गयी। सूचना मिलते ही में जीआरपी,आरपीएफ, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कॉयार्ड की टीम मौके पर  पहुंची। ट्रेन की सभी कोच की सघन जांच की गयी। 


ट्रेन के एक-एक जगहों की तलाशी ली गयी लेकिन बम बरामद नहीं हुआ। जिसके बाद इस बात की चर्चा होने लगी की किसी ने गलत सूचना दी है। हालांकि ट्रेन सुरक्षित मिलने के बाद उसे गन्तव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। वही गलत सूचना मिलने से रेलवे अधिकारी समेत जांच टीम में शामिल सभी लोग भी परेशान दिखे। बम होने की गलत सूचना मिलने से यात्रियों को भी इस भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

टैग्स