ब्रेकिंग
हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये✦JDU विधायक शालिनी मिश्रा के करीबी पर युवक को अगवा कर पीटने का आरोप, मारपीट का VIDEO वायरल✦‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये✦JDU विधायक शालिनी मिश्रा के करीबी पर युवक को अगवा कर पीटने का आरोप, मारपीट का VIDEO वायरल✦‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब

गंगा नदी पर बनेगा एक और पुल, घट जाएगी कई जिलों के बीच की दूरी

PATNA : बिहार के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. गंगा नदी पर एक और पुल का निर्माण होने जा रहा है. पुल बन जाने से बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर और समस्तीपुर से पटना आने-

गंगा नदी पर बनेगा एक और पुल, घट जाएगी कई जिलों के बीच की दूरी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. गंगा नदी पर एक और पुल का निर्माण होने जा रहा है. पुल बन जाने से बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर और समस्तीपुर से पटना आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी. बता दें कि बेगूसराय के मटिहानी-शाम्हो के बीच बनने वाला यह पुल बिहार में गंगा पर बनने वाला 15वां पुल होगा. 


केंद्र सरकार के निर्देश पर थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को पुल निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है. बताया जा रहा है कि गंगा नदी पर बनने वाला यह पुल एनएच-31 और एनएच-80 को जोड़ेगा. पुल के बन जाने से बिहार को झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा आने-जाने के लिए एक नया रास्ता उपलब्ध हो जाएगा. इस तरह से तीनों राज्यों की दूरी 76 किलोमीटर कम हो जाएगी. 


पुल बनने के बाद रांची जाने में 2 घंटे बचेगा, जबकि, मुंगेर-भागलपुर जैसे नजदीक के शहरों की दूरी भी बहुत कम हो जाएगी. पटना से बेगूसराय की दूरी साढ़े तीन घंटे में तय होगी, वहीं मुंगेर और भागलपुर से 40 मिनट के भीतर आना-जाना हो सकेगा. 

टैग्स