ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

गंगा में स्नान करने के दौरान तीन लोग डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया एक की मौत

BHAGALPUR: खबर भागलपुर की है, जहां सुलतानगंज के अजगैबीनाथ गंगा घाट में लगातार डुबने से मौत की घटना सामने आ रही है। लेकिन प्रशासन को इस बात की खबर तक नहीं है। जहां बीते दिन भी

गंगा में स्नान करने के दौरान तीन लोग डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया एक की मौत
Desk
2 मिनट

BHAGALPUR: खबर भागलपुर की है, जहां सुलतानगंज के अजगैबीनाथ गंगा घाट में लगातार डुबने से मौत की घटना सामने आ रही है। लेकिन प्रशासन को इस बात की खबर तक नहीं है। जहां बीते दिन भी एक बच्चे और एक महिला की गंगा में डूबने से मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर आज सुबह लगभग 8 बजे एक अन्य महिला की डूबने से मौत हो गई है। 


बताया जाता है कि महिला खुशी कुमारी देवघर के जटाहि गांव की रहने वाली है। जिसकी पिछले महीने 22अप्रैल को शादी हुई थी। जो परिजन के साथ गंगा स्नान करने अजगैबीनाथ गंगा घाट पहुची थी। गंगा में गेहरा गढ्ढा होने के कारण एक ही परिवार के तीन लोग डुबने लगे तभी स्थानीय लोगों कि मदत से दो लोगों को बचा लिया गया। लेकिन खुशी कुमारी पर स्थानीय लोगों कि नजर नहीं पड़ी और वो डुब गई। मृतका के भाई ने बताया कि प्रशासन को इस घटना के तुरंत बाद ही सुचना दे दी थी, लेकिन एक घटना हो गया है अभी तक शव का कुछ पता नहीं चला है। 


वहीं, कल हुई घटना में डूबी महिला के भाई ने बताया की वह भी आज अपनी बहन के शव को ढूंढने के लिए आये हुए है पर पुलिस न फोन उठाती है न ही कोई जवाब देती है। प्रशासन कोई भी ध्यान नहीं दे रही है। स्थानीय ग्रामीण ने कहा कि यहां हर समय एसडीआरएफ टीम कि नियुक्ति किया जाए। गंगा घाट में बेरिकेटिंग और बैनर पोस्टर टियुब लगाया जाए। जिससे लोग डुबने से बच जाए। वहीं घंटों बाद घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और शव कि खोजबीन में जुट गई है। 

टैग्स