ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

गंगा की लहरों के बीच पेड़ पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था युवक, नदी में डूबने से मौत

PATNA CITY: अभी के दौर में सेल्फी लेना जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। लोग हर मौके पर मोबाइल निकाल लेते हैं और फिर सेल्फी और रील्स बनाना शुरू कर देते हैं। बिना इसके लोग रह भ

गंगा की लहरों के बीच पेड़ पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था युवक, नदी में डूबने से मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: अभी के दौर में सेल्फी लेना जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। लोग हर मौके पर मोबाइल निकाल लेते हैं और फिर सेल्फी और रील्स बनाना शुरू कर देते हैं। बिना इसके लोग रह भी नहीं सकते। लेकिन कभी-कभी सेल्फी लेना जान पर भी बन आती है। एक ऐसा ही एक मामला पटना सिटी में सामने आया है। 


जहां मालसलामी थाना क्षेत्र के गड़ेरिया घाट पर पेड़ पर चढ़कर सेल्फी लेना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। सेल्फी लेने के दौरान वो पेड़ से गंगा में गिर गया और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम गंगा की लहरों में शव की तलाश में जुटी है। गड़ेरिया घाट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है वही मालसलामी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार पटना सिटी के मलालमी थाना क्षेत्र के पिरदमरिया घाट के पास गंगा की लहरों के बीच सुखा पेड़ की डाली पर बैठकर सेल्फी लेने के दौरान पैर पिसलने से पानी में डूबकर एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने SDRF को घटना की सूचना दी। जहां SDRF की टीम और गोताखोर गंगा की लहरों में शव की तलाश करने में जुट गई। वही पुलिस ने मृतक की पहचान गौरी दास की मंडी का रहने वाला अमित कुमार उर्फ टिल्लू के रूप में की है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस की टीम SDRF की मदद से शव की तलाश करने जुटी है। वही SDRF टीम कहना है कि गंगा की धारा तेज होने के कारण शव की तलाश करने में समय लग रहा है।


गौरतलब है कि 28 अगस्त को भी ऐसी ही घटना हुई थी। जब महात्मा गांधी सेतु पर से एक युवती सेल्फी लेने के चक्कर में पुल से नीचे गंगा नदी में गिर गई थी। वो तो शुक्र था कि लड़की के गिरते ही भद्र घाट पर तैनात SSB के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद युवती की जान बचा ली थी। तब लड़की की पहचान नालन्दा की रहने वाली नीतू कुमारी के रूप में हुई थी जो पटना में रहकर बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए तैयारी करती है। जान हथेली पर लेकर सेल्फी लेना खासकर युवाओं में ज्यादातर देखा जा रहा है। इसी सनक के कारण लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। जिससे जान पर आफत बनी रहे वैसी आदतों से जल्द ही तौबा कर लें।  

गंगा की लहरों के बीच पेड़ पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था युवक, नदी में डूबने से मौत

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता