ब्रेकिंग
पप्पू यादव ने एक दिन के भूख हड़ताल का किया ऐलान, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनीबिहार में सनसनीखेज वारदात: घर में अकेली महिला की बेरहमी से हत्या, लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हुए बदमाशरांची में तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके गए देवेंद्र नाथ महतो, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोपसप्तक्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़, अवैध पानी-जूस की बिक्री का खुलासा; 130 बोतलें जब्तविक्रमशिला सेतु की मरम्मत छठ तक टालने की मांग तेज, सांसद ने CM सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर की अपीलपप्पू यादव ने एक दिन के भूख हड़ताल का किया ऐलान, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनीबिहार में सनसनीखेज वारदात: घर में अकेली महिला की बेरहमी से हत्या, लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हुए बदमाशरांची में तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके गए देवेंद्र नाथ महतो, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोपसप्तक्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़, अवैध पानी-जूस की बिक्री का खुलासा; 130 बोतलें जब्तविक्रमशिला सेतु की मरम्मत छठ तक टालने की मांग तेज, सांसद ने CM सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर की अपील

गंगा के बढ़ते जलस्तर ने सरकार की टेंशन बढ़ाई: सीएम नीतीश ने हालात का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

PATNA: सीमावर्ती राज्यों के साथ साथ बिहार में भी मानसून ने जोर पकड़ लिया है। लगातार हो रही बारिश ने बिहार की लगभग सभी नदियां उफान पर आ गई है। इसी बीच पटना में गंगा के बढ़ते जलस्तर

गंगा के बढ़ते जलस्तर ने सरकार की टेंशन बढ़ाई: सीएम नीतीश ने हालात का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: सीमावर्ती राज्यों के साथ साथ बिहार में भी मानसून ने जोर पकड़ लिया है। लगातार हो रही बारिश ने बिहार की लगभग सभी नदियां उफान पर आ गई है। इसी बीच पटना में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने सरकार की टेंशन को बढ़ा दिया है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

दरअसल, बिहार और पड़ोसी राज्यों में हो रही बारिश के कारण राज्य की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। करीब-करीब सभी नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। पटना में गंगा नदी में भी उफान आ गया है। गंगा से सटे नीचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। संभावित बाढ़ के खतरे से गंगा के तटीए इलाकों में रहने वाले लोगों को बाढ़ का खौफ सता रहा है।

गंगा के बढ़ते जलस्तर की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मरीन ड्राइव पहुंचे और ताजा हालात की जानकारी ली। बाढ़ के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह समेत अन्य अधिकारियों को एहतियात बरतने को कहा है और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुये जेपी गंगा पथ पहुंचे और कंगन घाट तक गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान जेपी गंगा पथ के कंगन घाट, काली घाट, गांधी घाट एवं कृष्णा घाट पर रूककर गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। अशोक राजपथ को जेपी गंगा पथ से मिलानेवाले कृष्णा घाट पर निर्माणाधीन पहुंच पथ की भी सीएम ने जानकारी ली और तेजी से निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया।

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुये पूरी तरह अलर्ट रहें और सारी तैयारी पूर्ण रखें। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त-सह-जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।