ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

Bihar News: गंडक के कटाव से बिहार का यह गांव पूरी तरह तबाह, 100 से अधिक घर नदी के पानी में बहे

Bihar News: बगहा के नरहवा गांव में गंडक नदी का कटाव तबाही लेकर आया है। अब तक 100 से ज्यादा घर नदी में समा चुके हैं। लोग बेघर हैं और सरकारी मदद न के बराबर है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बगहा के मधुबनी प्रखंड अंतर्गत सिसई पंचायत स्थित नरहवा गांव इस समय भयंकर त्रासदी का सामना कर रहा है। गंडक नदी के कटाव ने गांव को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है। जलस्तर कम होने के बावजूद कटाव की रफ्तार लगातार तेज बनी हुई है, और अब तक 100 से अधिक घर नदी में समा चुके हैं।


कभी बच्चों की किलकारियों और ग्रामीण रौनक से गुलजार रहने वाला नरहवा गांव अब खंडहरों में तब्दील हो चुका है। स्थिति इतनी गंभीर है कि लोग अपने घर खुद तोड़कर ईंट और लकड़ी समेट रहे हैं, ताकि किसी अन्य स्थान पर अस्थायी झोपड़ी बनाकर सिर छुपाने की जगह मिल सके।


ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार और प्रशासन की ओर से कोई ठोस सहायता नहीं मिल रही। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने नदी किनारे बोरियां डालने और धारा मोड़ने का कार्य शुरू किया है। अधिकारियों का दावा है कि प्रभावित परिवारों को अस्थायी ठिकाने उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक ये राहत ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है।


गंडक नदी का कटाव इस क्षेत्र के लिए कोई नया संकट नहीं है। यह हर वर्ष ग्रामीणों के लिए एक भयावह त्रासदी बनकर सामने आता है। इस बार नरहवा गांव सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां इंसान, उनके सपने और पूरी जिंदगी गंडक की लहरों में समा गई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता