ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

बिहार: गंडक नदी में डूबकर दो किशोरी हुई लापता, तलाश में SDRF की टीम का रेस्क्यू जारी

EAST CHAMAPARAN: बिहार के पूर्वी चंपारण में गंडक नदी में दो किशोरी की डूबने से खबर आ रही है. बतया जा रहा है कि गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गई. फिलहाल दोनों की शव को ढूंढा

बिहार: गंडक नदी में डूबकर दो किशोरी हुई लापता, तलाश में SDRF की टीम का रेस्क्यू जारी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

EAST CHAMAPARAN: बिहार के पूर्वी चंपारण में गंडक नदी में दो किशोरी की डूबने से खबर आ रही है. बतया जा रहा है कि गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गई. फिलहाल दोनों की शव को ढूंढा जा रहा है लेकिन अभी तक दोनों का पता नहीं चल सका है. SDRF की टीम शव को ढूंढने में लगी है.


यह हादसा जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के ढेकहां पंचायत के मुजवानिया गांव स्थित गंडक नदी का है जहां मंगलवार की देर शाम दो बच्चियां डूब गयीं. जिनका शव बरामद नहीं हो सका है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महंगू राय की 11 साल बेटी नीलू कुमारी और स्वर्गीय कैलाश सहनी की 14 बेटी रूबी कुमारी मवेशी के लिए चारा लाने दियारा गयी थी. गंडक नदी होकर लौटने के दौरान में वे दोनों हादसे का शिकार बन गयी. बताया जा रहा है कि दोनों लड़की किसी तरह गहरे पानी में चली गयी. जिससे दोनों डूब गयी.


वही जब गांव वालों को इस घटना का पता चला तो वो तुरंत ही दोनों को ढूंढने में लग गये. लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन दोनों की बॉडी नहीं मिली. जिसके बाद इस हादसे की सूचना फौरन प्रशासन को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.


जिसके बाद फौरन SDRF की टीम को बुलाया गया. SDRF की टीम लापता बच्चियों को खोजने में जुटी है. वरीय पदाधिकारी भी घटनास्थल पर डटे हुए थे.इस घटना के बाद दो किशोरियों के घरों में कोहराम मचा हुआ है.


टैग्स