ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

गामी को आखिरकार RJD में मिली एंट्री, अरसे से नीतीश को खरी-खोटी सुना रहे थे

PATNA : मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के खिलाफ अरसे से मोर्चा खोले रखने वाले विधायक अमरनाथ गामी को आखिरकार आरजेडी में एंट्री मिल गई है. अमरनाथ गामी ने इस बात के सं

गामी को आखिरकार RJD में मिली एंट्री, अरसे से नीतीश को खरी-खोटी सुना रहे थे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के खिलाफ अरसे से मोर्चा खोले रखने वाले विधायक अमरनाथ गामी को आखिरकार आरजेडी में एंट्री मिल गई है. अमरनाथ गामी ने इस बात के संकेत पहले ही दे दिए थे कि वह आरजेडी में शामिल होने जा रहे हैं. आज उन्हें तेजस्वी यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है. इस मौके पर आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी और विधायक भोला यादव भी मौजूद रहे.


अमरनाथ गामी लगातार नीतीश सरकार और मुख्यमंत्री की आलोचना करते रहे हैं और अब उन्होंने बीते गुरूवार को एक के सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐलान किया है कि वह जेडीयू किन हालातों में छोड़ रहे हैं. अमरनाथ गामी पिछली बार साल 2015 में जेडीयू के टिकट पर दरभंगा जिले के हायाघाट सीट से विजयी हुए थे.


गुरूवार को विधायक अमरनाथ गामी ने फेसबुक पर अपना भड़ास निकाला था. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से लेकर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी तक को निशाने पर लिया था. कई दिनों से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे अमरनाथ गामी पाला बदल कर आरजेडी का दामन थाम सकते हैं. अंततः ऐसा ही हुआ और आज रविवार को उन्होंने राजद की सदस्यता हासिल कर ली.  

टैग्स