ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में बिहार के एक और लाल शहीद, एक साल पहले हुई थी शादी

SAMASTIPUR: लद्दाख में चीन की सेना के साथ हुई झड़प में बिहार के एक और लाल शहीद हो गए हैं. बिहार रेजीमेंट के तैनात अमन कुमार सिंह झड़प में शहीद हो गए है. वह मोहिउद्दीन नगर प्रख

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

SAMASTIPUR: लद्दाख में चीन की सेना के साथ हुई झड़प में बिहार के एक और लाल शहीद हो गए हैं. बिहार रेजीमेंट के तैनात अमन कुमार सिंह झड़प में शहीद हो गए है. वह मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले थे. 

ये भी पढ़ें: जवान कुंदन ओझा नहीं देख पाए अपनी बेटी का चेहरा, शहीद होने से 20 दिन पहले हुआ था जन्म

रात में परिजनों को मिली सूचना

अमन कुमार सिंह के शहीद होने की जानकारी रात मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे अधिकारियों ने अमन के परिजनों को दी. जिसके बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.जवान के शहीद होने की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में लोग जवान के घर पर पहुंचे हुए हैं. गांव में गम का माहौल बना हुआ है. 

एक साल पहले हुई थी शादी

अमन कुमार सिंह के बारे में बताया जा रहा है कि एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी. पत्नी जब से खबर सुनी है तब से बेसुध पड़ी हुई है. उनका ससुराल पटना जिले के राणा विघा गांव में पड़ता है. 

चीनी सेना ने किया धोखे से वार
बताया जा रहा है कि चीनी सेना ने धोखे से वार किया. पिछले कई दिनों से गलवन घाटी में भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही थी. चीन ने विवादित इलाके से सैनिकों को हटाने की बात कही थी. लेकिन सोमवार की रात भारतीय सेना की पेट्रोलिंग पार्टी ने देखा कि चीनी सैनिक लगातार विवादित इलाके में जमे हैं और वहां पर और युद्ध के सामान जुटाये जा रहे हैं. भारतीय सैनिकों के विरोध के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच कई घंटे तक पत्थरबाजी और लाठी-डंडे से जबरदस्त झड़प हुई. एलएसी पर हुई इस हैरतअंगेज घटना में भारत के 20 सैनिकों के शहीद होने की खबर है. वहीं, चीन के भी 43 सैनिकों के मारे जाने और दर्जनों के घायल होने की खबरें हैं.