ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातमबिहार के बाढ़ पीड़ित मछुआरों को बड़ी राहत, डूबी नाव से फटे जाल तक का मुआवजा देगी सरकारनंदीग्राम उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल, सीएम शुभेंदु से मुलाकात के बाद ममता गुट की उम्मीदवार ने वापस लिया नामदरभंगा में पुलिस टीम पर टूट पड़े उपद्रवी, जमकर फेंके ईंट-पत्थर; ASI घायल, सरकारी गाड़ी के शीशे चकनाचूरसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातमबिहार के बाढ़ पीड़ित मछुआरों को बड़ी राहत, डूबी नाव से फटे जाल तक का मुआवजा देगी सरकारनंदीग्राम उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल, सीएम शुभेंदु से मुलाकात के बाद ममता गुट की उम्मीदवार ने वापस लिया नामदरभंगा में पुलिस टीम पर टूट पड़े उपद्रवी, जमकर फेंके ईंट-पत्थर; ASI घायल, सरकारी गाड़ी के शीशे चकनाचूर

BIHAR NEWS : गले में फंदा लगा ड्राइवर का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

BEGUSARAI : बिहार के बेगुसराय से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक ड्राइवर का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव

BIHAR NEWS : गले में फंदा लगा ड्राइवर का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगुसराय से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक ड्राइवर का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव ढाला के समीप की है। मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं,मृत व्यक्ति की पहचान सिंघौल थाना अंतर्गत उलाव वार्ड-3 के रहने वाले स्वर्गीय राजेंद्र महतो का 40 वर्षीय बेटा राम सुधीर महतो  के रुप में हुई है। मृतक के चचेरा भाई ने कहा किसी ने घर से बुलाकर साजिश के तहत गले मे रस्सी से फांसी लगाकर उसे हत्या कर शीशम के पेड़ से लटका दिया है। रिफाइनरी में प्राइवेट ड्राइवर के तौर पर काम करता था। चार-पांच दिन से छुट्टी पर था।


जानकारी के मुताबिक परिजन ने कहा थोड़ी बहुत कर्ज में था लेकिन सभी को रुपए दे दिया था। हालांकि इससे बेहतर उसकी पत्नी बता सकती है कितने रुपए का कर्ज था। मंगलवार की रात तकरीबन 9:00 बजे पत्नी को कह कर घर से निकला। बोला मैं थोड़ी देर में आ रहा हूं, लेकिन 2 घंटे तक घर नहीं लौटा। मंगलवार तकरीबन 11:45 बजे की रात स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिली कि राम सुधीर महतो उलाव ढाला के समीप शीशम के पेड़ से लटका हुआ है। 


जबकि घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे तब तक पुलिस ने शव को घटनास्थल से उठा लिया था। मृतक के दो बेटा और एक बेटी है । मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उधर सिंघौल थाने की पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हालाकि स्पेशल टीम के द्वारा पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है। हत्या है या आत्महत्या। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है