ब्रेकिंग
निकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खातास्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खातास्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थी

BIHAR NEWS : गंडक नदी में नाव पलटी, दियारा जाने के दौरान कोहरे के कारण हुआ हादसा

BAGHA : बिहार के बगहा में नाव पलट गई है। इस नाव पर कई लोग सवार थे। सभी गंडक नदी पार कर अपने खेती किसानी के लिए दियारा जा रहे थे। इसी क्रम में गंडक नदी में घने कोहरा के कारण पु

BIHAR NEWS :  गंडक नदी में नाव पलटी, दियारा जाने के दौरान कोहरे के कारण  हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BAGHA : बिहार के बगहा में नाव पलट गई है। इस नाव पर कई लोग सवार थे। सभी गंडक नदी पार कर अपने खेती किसानी के लिए दियारा जा रहे थे। इसी क्रम में गंडक नदी में घने कोहरा के कारण पुराने पुल से नाव टकराकर अचानक पलट गई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तलाश शुरू कर दी गई है। डूबे लोगों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 


जानकारी के अनुसार, घटना पटखौली थाना क्षेत्र के कैलाशनगर स्थित नारायणापुर घाट की है। जानकारी के अनुसार घने कोहरे के कारण दियारा जाने के दौरान हादसा हुआ है। नाव पलटते ही चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोग और गोताखोर की मदद से डूबे लोगों की तालाश शुरू कर दी गई है। सूचना पर SDRF की टीम मौके पर पहुंच का तालाश में जुट गई है, जिला प्रशासन की टीम भी पहुंचकर मदद में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि  सभी लोग गंडक नदी पार कर दियरा क्षेत्र में किसी काम से जा रहे थे, अचानक गंडक की तेज धार में नाव अनियंत्रित हो गई। इसके बाद हादसा हुआ। इधर, घटना की जानकारी अगल-बगल के लोगों ने स्थानीय प्रशासन को दिया। स्थानीय प्रशासन की मदद से मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर डूबे हुए लोगों को बचाने में जुटी हुई है। डूबे लोगों के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। परीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता