ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar News: बाहुबली पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की कोर्ट में हुई पेशी, जानिए.. क्या है मामला?

Bihar News: वैशाली के बाहुबली पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की आज कोर्ट में पेश किया गया. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस कैदी वैन में मुन्ना शुक्ला को लेकर पहुंची और अदालत में पेश किया.

Bihar News
कोर्ट में पेश हुए बाहुबली मुन्ना शुक्ला
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: जेल में बंद पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को मंगलवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हाजीपुर कोर्ट में पेश किया गया। पूर्व के एक जमीन विवाद में दर्ज मामले की सुनवाई के लिए मुन्ना शुक्ला हाजीपुर कोर्ट लाया गया था।


यह मामला करीब दस साल पुराना बताया जा रहा है। सब जज 15 के कोर्ट में मुन्ना शुक्ला की पेशी की गई है। इस बीच मुन्ना शुक्ला के हाजीपुर कोर्ट में लाने की खबर मिलते ही समर्थकों भरी संख्या में हाजीपुर पहुंच गए थे। मुन्ना शुक्ला कैदी वैन से निकलते ही हाथ उठाकर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। 


इसके बाद वे वकीलों के बीच कागजी प्रक्रिया के दौरान बैठे दिखे। फिर कोर्ट में जमीन विवाद मामले में सुनवाई हुई। इसके बाद वापस कैदी वैन से जेल ले जाया गया। बता दें कि बिहार के चर्चित बृजबिहारी प्रसाद हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद, 16 अक्टूबर 2024 को मुन्ना शुक्ला ने सरेंडर किया था और तब से वह जेल में सजा काट रहे हैं।

रिपोर्ट- मुन्ना खान, वैशाली

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता