ब्रेकिंग
Patna Traffic Plan : पटना में दुर्गा पूजा घूमने निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कई प्रमुख सड़कों पर No Entry और वन-वे✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Patna Traffic Plan : पटना में दुर्गा पूजा घूमने निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कई प्रमुख सड़कों पर No Entry और वन-वे✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?

चिराग पासवान को बड़ा झटका: लोजपा (R) के नेता कुमार सौरभ ने थामा जन सुराज का दामन

जन सुराज पार्टी में शामिल होने के बाद लोजपा (R) नेता कुमार सौरभ ने कहा कि चिराग पासवान से कोई मनमुटाव नहीं है, वे अपने अनुभव से बिहार की बेहतरी के लिए जन सुराज के साथ आए हैं।

बिहार
जन सुराज ने किया स्वागत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जन सुराज पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को लोजपा (R) नेता व पूर्व में कई अंतरराष्ट्रीय बैंकों में बड़े पदों पर कार्यरत रहे कुमार सौरभ ने जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है। शेखपुरा हाउस में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, प्रदेश महासचिव किशोर कुमार, वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा और सरवर अली ने उनका स्वागत किया। 


इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि कुमार सौरभ पूर्व में ICICI और यस बैंक में बड़े पदों पर काम कर चुके हैं। यस बैंक में वो सिक्योरिटाइजेशन के कंट्री हेड रहे हैं। यह प्रक्रिया बैंकों को लोन लेने में मदद करती है। अगर बिहार में जन सुराज की सरकार बनी तो इनके सहयोग से हम वर्ल्ड बैंक और IMF से 5-6 लाख करोड़ तक का लोन ले सकते हैं, जो बिहार की जनता पर बिना बोझ डाले बेहतर साबित होगा।


वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने लोजपा (R) प्रमुख चिराग पासवान के बारे में कहा कि वो बिहार के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि वो अपनी पार्टी का जन सुराज में विलय कर लें और हमारे साथ मिलकर काम करें।प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कुमार सौरभ के बारे में बताया कि वो बिहार के औरंगाबाद के रहनेवाले हैं और बीआईटी मेसरा से पढ़ाई की है। आगे फाइनेंस और लॉ की पढ़ाई की। फिर 10 वर्षों तक ICICI और यस बैंक में वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री हेड जैसे बड़े पदों पर काम किया है। साल 2015 में समाज के लिए कुछ करने के उद्देश्य से लोजपा से जुड़े। वहां प्रवक्ता और संगठन के सह प्रभारी के तौर पर काम किया। 


इसी क्रम में कुमार सौरभ ने बताया कि उन्होंने चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी के लिए बिहार ही नहीं, झारखंड और उत्तर प्रदेश में भी संगठन बढ़ाने का काम किया है। चिराग पासवान या लोजपा पार्टी से कोई मनमुटाव नहीं हुआ। लेकिन वो सड़क पर उतरकर संघर्ष करना चाहते हैं, जिसका मौका लोजपा में रहते हुए नहीं मिल रहा था। प्रशांत किशोर जी से मुलाकात में उन्होंने कहा कि बिहार के लिए लंबे वक्त में कुछ करना चाहते हैं तो हमारे साथ आइए। इसलिए हम अपने अनुभव से बिहार की बेहतरी के लिए यहां आए हैं।

चिराग पासवान को बड़ा झटका: लोजपा (R) के नेता कुमार सौरभ ने थामा जन सुराज का दामन