ब्रेकिंग
Anant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशAnant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देश

मोतिहारी में 30 लाख की विदेशी शराब जब्त, यूपी से लाकर बिहार में बेचने की थी तैयारी

MOTIHARI: बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद ना तो शराब के धंधेबाज अपनी करतूत से बाज आ रहे हैं और ना ही पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं। ऐसा लगता है कि

bihar
हम नहीं सुधरेंगे!
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद ना तो शराब के धंधेबाज अपनी करतूत से बाज आ रहे हैं और ना ही पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर भी अब पुलिस का डर खत्म हो गया है। यही कारण है कि आए दिन शराब की बड़ी खेप मिल रही है और शराबी भी पकड़े जा रहे हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से जहां पुलिस 30 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त किया है। यह विदेशी शराब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से बिहार लाई गयी थी। शराब की इतनी बड़ी खेप देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। 


दरअसल मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरिया घाट के रास्ते से एक डम्पर भारी मात्रा में शराब लेकर निकलने वाला है। सूचना मिलते ही डुमरिया घाट थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस ने एनएच 27 पर सेमुआपुर के पास नाकाबंदी कर डम्पर की जांच शुरू की। जब डम्पर चालक को पुलिस ने देख लिया तो वह वाहन सड़क पर छोड़ कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर डम्पर से 93 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब तस्कर की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


 इसी बीच, लखौरा थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष पंकज कुमार को भी गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर नेपाली शराब तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 210 लीटर नेपाली शराब, एक बाइक और मोबाइल फोन जब्त किया गया। पूछताछ के बाद तीनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 


मोतिहारी पुलिस ने कहा है कि शराब तस्करी रोकने के लिए ऐसे कड़े कदम उठाए जाएंगे और तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि पुलिस न केवल तस्करों की गिरफ्तारी करेगी बल्कि शराब के अवैध कारोबार को भी पूरी तरह से खत्म करने का प्रयास करेगी।


पुलिस प्रशासन की यह कार्रवाई इलाके में शराब तस्करी के खिलाफ एक मजबूत संदेश है, जिससे अपराधियों में भय व्याप्त होगा और वे कानून की सीमा में रहेंगे। इस कार्रवाई से स्थानीय प्रशासन की सक्रियता और प्रतिबद्धता भी स्पष्ट हुई है। शराब तस्करी रोकने के लिए आगे भी इसी प्रकार की छापेमारी और कार्रवाई जारी रहेगी।