ब्रेकिंग
Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका✦Bihar Education News: बिहार में शिक्षकों की मनमानी पर लगेगी लगाम! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की दो टूक- समय पर स्कूल आएं, वरना होगी कार्रवाई; निजी स्कूलों की फीस और किताबों पर भी कसेगा शिकंजा✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका✦Bihar Education News: बिहार में शिक्षकों की मनमानी पर लगेगी लगाम! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की दो टूक- समय पर स्कूल आएं, वरना होगी कार्रवाई; निजी स्कूलों की फीस और किताबों पर भी कसेगा शिकंजा

फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ बड़ा असर, अस्पताल बना मयखाना! मामले में हुई कार्रवाई, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

SUPAUL: अब बात फर्स्ट बिहार की खबरों के असर की करते हैं तो एक बार फिर फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। सुपौल के त्रिवेणीगंज अस्पताल परिसर में शराब पार्टी का वीडियो वायर

फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ बड़ा असर, अस्पताल बना मयखाना! मामले में हुई कार्रवाई, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SUPAUL: अब बात फर्स्ट बिहार की खबरों के असर की करते हैं तो एक बार फिर फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। सुपौल के त्रिवेणीगंज अस्पताल परिसर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद इस खबर को फर्स्ट बिहार ने प्रमुखता से चलाया था जिसके बाद इस खबर का बड़ा असर हुआ है। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दी है। 


गौरतलब है कि 8 सितंबर को सुपौल के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल के एकाउंटेंट का शराब पीते दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस खबर को फर्स्ट बिहार-झारखंड ने प्रमुखता के साथ चलाया था। मामले में 5 दिनों तक गहन जांच चली। 


जांच के बाद त्रिवेणीगंज पुलिस ने वायरल वीडियो में शामिल अस्पताल के एकाउंटेंट सुभाष सिंह, आउटसोर्सिंग के सुपरवाइजर पवन कुमार रजक, थाना क्षेत्र के लालपट्टी वार्ड नम्बर 16 निवासी सर्वेश कुमार यादव, थाना क्षेत्र के बाजितपुर निवासी अर्जुन सरदार और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।


साथ ही दर्ज प्राथमिकी में वायरल वीडियो में शामिल व्हाइट पेंट वाले संभावित अस्पताल के प्रबंधक प्रेम रंजन औऱ जूता पहने हुए व्यक्ति को भी आरोपी माना। दर्ज प्राथमिकी में अस्पताल के प्रभारी जो सबकुछ जानते हुए भी इस मामले को छिपाने का प्रयास करते रहे उन्हें भी दोषी माना गया है। 


थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो, संकलित साक्ष्य औऱ गहन जांच के बाद थाना कांड संख्या 299/21 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया है कि  वीडियो में शामिल और दर्ज प्राथमिकी में बनाए गये नामजद आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


आपको बता दें कि अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज के एकाउंटेंट सुभाष सिंह और आउटसोर्सिंग के सुपरवाइजर पवन रजक का शराब पीते दो वीडियो बीते 8 सितम्बर को वायरल हुआ था। जिसमें पहला वीडियो अस्पताल के सामने स्थित एक दवा दुकान का बताया जा रहा है। तो वहीं दूसरा वीडियो अस्पताल परिसर स्थित एकाउंटेंट के सरकारी आवास का बताया जा रहा है। जिसमें एकाउंटेंट सुभाष सिंह अपने साथियों के साथ चिकेन चावल खाते और शराब का सेवन करते दिखे।


वीडियो वायरल होने के बाद एकाउंटेंट सुभाष सिंह, आउटसोर्सिंग के सुपरवाइजर पवन कुमार रजक औऱ अस्पताल के प्रबंधक प्रेम रंजन तीनों अस्पताल से गायब हो गए। साथ ही अस्पताल के सामने स्थित जिस दवा दुकान का पहला वीडियो बताया जा रहा है उसके कथित दवा दुकानदार सर्वेश कुमार यादव भी अपनी दुकानों को बंद कर गायब हो गये। 


वहीं अस्पताल में आए दिन दिखने वाले बाजितपुर निवासी अर्जुन सरदार भी वीडियो वायरल होने के बाद से अस्पताल परिसर में दिखाई नहीं दे रहे हैं। अचानक ही इन सबों का इस तरीके से गायब होना वायरल वीडियो में दिखाए गए करतूतों के सत्यता की ओर ईशारा करता है। बहरहाल स्थानीय पुलिस ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। अब यह पुलिसिया अनुसंधान का विषय है। लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता