ब्रेकिंग
Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?

फर्स्ट बिहार के खबर का असर : टिकट काउंटर पर नींद ले रहा बुकिंग क्लर्क हुआ सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला

JAMUI : बिहार के जमुई रेलवे स्टेशन पर एक रेलकर्मी की मिली भगत से टिकट काउंटर में बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। जहां स्टेशन पर कई टिकट काउंटर में महज एक ही टिकट काउंटर चालू रहन

फर्स्ट बिहार के खबर का असर : टिकट काउंटर पर नींद ले रहा बुकिंग क्लर्क हुआ सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई रेलवे स्टेशन पर एक रेलकर्मी की मिली भगत से टिकट काउंटर में बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। जहां स्टेशन पर कई टिकट काउंटर में महज एक ही टिकट काउंटर चालू रहने और उस टिकट काउंटर का भी बुकिंग क्लर्क का अपना काम छोड़कर नीदं फरमाने का मामला सामने आया था। जिसको फर्स्ट बिहार ने काफी प्रमुखता से चलाया था। अब फर्स्ट बिहार के इस खबर का असर हुआ है और दानापुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में दोषी रेल कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार दानापुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने ड्यूटी गायब बुकिंग क्लर्क सुमन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद रेल विभाग उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले में प्रभारी स्टेशन मास्टर रामाशंकर के तहकीकात में जो बातें सामने आयी थी, उसके बाद इस मामले में रेलवे ने एक्शन लिया है। 


मालूम हो कि,जमुई का बुकिंग क्लर्क डिप्टी के दौरान टिकट काउंटर पर खुद सो रहा था और अपने जगह  किसी अन्य व्यक्ति को टिकट काउंटर पर बैठाकर रेल कर्मी के बदले यात्रियों को टिकट दे रहा था। जमुई रेलवे स्टेशन के प्रभारी स्टेशन प्रबंधक रामाशंकर को इस मामले की जब जानकारी दी गई,तो उनकी बोलती ही बंद हो गई।


इधर, इस मामले प्रभारी स्टेशन प्रबंधक ने बुकिंग काउंटर के सुपरभाइजर लुक्का सिलिंडा से पुरे मामले की जानकारी ली तो मालूम चला कि यह रेलकर्मी का नाम सुमन कुमार है और इसकी नाईट ड्यूटी थी। लेकिन उसके बदले कोई अनाधिकृत व्यक्ति काउंटर पर था और यात्रियों को टिकट दे रहा था। प्रभारी स्टेशन प्रबंधक ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही थी जिसके बाद अब इस मामले में दोषी रेल कर्मी पर एक्शन हुआ है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता