ब्रेकिंग
Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

फायर सिलेंडर फटने से RPF कॉन्‍स्‍टेबल की मौत, वलसाड एक्सप्रेस में आग बुझाने के दौरान हुआ हादसा

MUZAFFARPUR : बिहार मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां आज सुबह वलसाड एक्सप्रेस (वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस) में आग लगने की सूचना मिली थी। आग ट्रेन के

फायर सिलेंडर फटने से RPF कॉन्‍स्‍टेबल की मौत, वलसाड एक्सप्रेस में आग बुझाने के दौरान हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां आज सुबह वलसाड एक्सप्रेस (वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस) में आग लगने की सूचना मिली थी। आग ट्रेन के एस-8 बोगी के शौचालय में शार्ट सर्किट से लगी थी। इसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ कांस्टेबल विनोद कुमार मौके पर तुरंत पहुंचे। फायर एक्सटिंग्विशर का एक सिलेंडर खत्‍म होने के बाद जैसे ही उन्‍होंने दूसरे का लॉक खोला सिलेंडर ब्‍लास्‍ट कर गया। इससे उनकी मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार वलसाड एक्सप्रेस (वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस) में आग बुझाने के दौरान छोटा फायर सिलेंडर (फायर एक्सटिंग्विशर) फट गया। इसमें आरपीएफ कांस्टेबल विनोद कुमार की मौत हो गई। वह आरा नगर क्षेत्र के रहने वाले थे। यह दो साल से मुजफ्फरपुर आरपीएफ पोस्ट में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। 


बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची तो यह सुचना मिला की एस-8 बोगी के शौचालय में शार्ट सर्किट से आग  लग गया है। इसके बाद आरपीएफ पोस्ट में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात विनोद पहुंचे। एक सिलेंडर खत्म होने बाद जैसे ही दूसरे फायर एक्सटिंग्विशर का लाॅक खोला, ब्लास्ट कर गया। इसमें कांस्टेबल की मौत हो गई।