ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...

फिर सामने आई LNMU की बड़ी लापरवाही, छात्रा के एडमिट कार्ड पर लगाई पीएम मोदी की तस्वीर

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां बीए पार्ट टू की परीक्षा दे रही एक छात्रा के एडमिट कार्ड पर उसकी फोटो की जगह प

फिर सामने आई LNMU की बड़ी लापरवाही, छात्रा के एडमिट कार्ड पर लगाई पीएम मोदी की तस्वीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां बीए पार्ट टू की परीक्षा दे रही एक छात्रा के एडमिट कार्ड पर उसकी फोटो की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा दी गई है। मामला बेगूसराय स्थित गणेश दत्त महाविद्यालय का है। विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण छात्रा खासी परेशान है।


दरअसल, LNMU द्वारा संबद्ध गणेश दत्त महाविद्यालय में बीए पार्ट 2 की परीक्षा चल रही है। परीक्षा दे रही छात्रा अंझुली कुमारी के एडमिट कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा दी गई है। एडमिट कार्ड मिलने के बाद पहले तो अंझुली डर गई कि कही उसे परीक्षा से वंचित न हो ना पड़े लेकिन किसी तरह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और वह परीक्षा दे रही है। अंझुली ने बताया कि ऐसी गड़बड़ी से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।


पूरे मामले पर गणेश दत्त महाविद्यालय के प्राचार्य राम अवधेश कुमार ने कहा कि भूल वश छात्रा की तस्वीर की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लग गई होगी हालांकि छात्र-छात्राओं का आरोप है कि जान बूझकर विश्वविद्यालय के कर्मियों द्वारा इस तरह की गड़बड़ी की जा रही है। विश्विद्यालय कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।


बता दें कि LNMU में ऐसी गड़बड़िया लगातार सामने आती रही हैं। इससे पहले भी छात्रों के एडमिट कार्ड पर फागू चौहान की तस्वीर लगा दी गई थी। वहीं अमिताभ बच्चन, सनी लियोनी, महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी एडमिट कार्ड में छपी पाई जा चुकी है। अब एक बार फिर विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही उजागर हो गई है।