ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

फ़िल्मी अंदाज में डकैती ! एक्सिस बैंक में हथियार के साथ घुसे 7 लूटरे, स्टाफ ने बंद किया शटर; पुलिस ने चारों तरफ से घेरा

ARA : बिहार में अपराधों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट और चिंताई की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी करीब

फ़िल्मी अंदाज में डकैती !  एक्सिस बैंक में हथियार के साथ घुसे 7 लूटरे, स्टाफ ने बंद किया शटर; पुलिस ने चारों तरफ से घेरा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार में अपराधों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट और चिंताई की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी करीब में अब एक ताजा मामला भोजपुर जिला मुख्यालय आरा से निकल कर सामने आया है। जहां एक बैंक के अंदर 7 लुटेरे घुस गए। उसके बाद जो हुआ वह अपने आप में एक फिल्मी अंदाज बन गया।


दरअसल, आरा के एक्सिस बैंक में साथ लुटेरे बैंक लूटने पहुंचे इसके बाद वह बैंक के अंदर घुसे है तो बैंक के स्टाफ ने चालकी  दिखाते हुए । बैंक का शटर बाहर से बंद कर दिया। उसके बाद पुलिस ने बैंक को चारों तरफ से घेर लिया और बाहर से माइकिंग के जरिए अपराधियों को सरेंडर करने को कहा।


मिली जानकारी के अनुसार,  नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोड़ स्थित ऐक्सिस बैंक में बुधवार को हथियार बंद लूटेरे लूटपाट करने की नीयत से घूस गए।  सुबह लगभग 11 बजे सात-आठ हथियारबंद अपराधी लूटपाट की नीयत से घुसे। जिसके बाद पुलिस ने बैंक को सामने से घेर लिया। गोलीबारी की आशंका को देखते हुए बुलेट प्रूफ जैकेट भी मंगवा लिए। लेकिन इसी बीच लुटेरे कैश काउंटर से 15 लाख रुपये लूटकर बैंक में ताला मार पिछले रास्ते से भाग गए।  


बताया जा रहा है कि, अपराधी सुबह करीब 10.50 बजे ग्राहक बनकर बैंक में घुसे और कैशियर को पिस्‍टल की नोंक पर कब्‍जे में ले लिया। घटना के वक्‍त बैंक में मैनेजर असहर काजी समेत 14 स्टाफ मौजूद थे। फिलहाल एसपी प्रमोद यादव बैंक के अंदर हैं और वे मैनेजर व अन्‍य कर्मियों से पूछताछ कर रहे हैं। लूटपाट के दौरान लुटेरों ने मैनेजर से मारपीट भी की और सारे स्टाफ को कैंटिन में बंद कर दिए। पुलिस जब तक पहुंचती तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। शहर के चारों ओर घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।