ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

महिला डॉक्टर ने अपने साथी डॉक्टर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पटना में मेडिकल की पढ़ाई के दौरान हुई थी दोस्ती

5 साल पहले पटना में मेडिकल की पढ़ाई करने के दौरान दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे। दोनों मिलकर जमुई में नर्सिंग होम चलाने लगे। जब पीड़िता ने शादी का दवाब बनाया तो पहले से शादीशुदा होने की बात कह युवक ने शादी से इनकार कर दिया।

BIHAR
जांच में जुटी पुलिस
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में एक महिला डॉक्टर ने अपने साथी डॉक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार 2 अप्रैल को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला डॉक्टर की मुलाकात 26 वर्षीय रवि कुमार से 5 साल पहले पटना में मेडिकल की पढ़ाई के दौरान हुई थी। 


पीड़िता का कहना है कि रवि ने खुद को डॉक्टर बताया और शादी का वादा किया। वह पीड़िता को अपने साथ पटना से जमुई लेकर आया था। जहां उसने एक नर्सिंग होम खोला था। पीड़िता आगे कहती है कि डॉक्टर रवि ने शादी का झांसा देकर 5 साल तक यौन शोषण किया। 2 दिन पहले जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो रवि ने पहले से शादीशुदा होने की बात कहने लगा। 


यह बात उसने पहले कभी नहीं बताई थी। रवि ने पहले से शादीशुदा होने की बात छुपा कर रखी। आरोपी के शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराया है। महिला का मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में बयान दर्ज किया गया है। वहीं महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा यौन शोषण का एक मामला थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर कर रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता