ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

वर्दी में रील बनाने वाली महिला सिपाही सस्पेंड, पहले भी लग चुका है सस्पेंशन का दाग

बिहार के बगहा से एक बार फिर सोशल मीडिया पर वर्दी का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है, जहां एक महिला सिपाही को ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनकर वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। 'पप्पी प्रिया' नाम की सोशल मीडिया आईडी से लगातार वीडियो पोस्ट किया जा रहा था।

bihar
रील बनाना पड़ गया महंगा
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR POLICE NEWS: पश्चिम चंपारण के बगहा में महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वर्दी में वीडियो बनाकर अपलोड करना महिला सिपाही को भारी पड़ गया। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुशांत कुमार सरोज ने अनुशासनहीनता और ड्यूटी के दौरान पुलिस की गरिमा के विपरीत आचरण को गंभीरता से लेते हुए उक्त महिला सिपाही को निलंबित कर दिया।


सूत्रों के अनुसार, निलंबित की गई महिला सिपाही बगहा थाना परिसर स्थित कंट्रोल रूम में पदस्थापित थी। वह ड्यूटी के दौरान पुलिस की वर्दी में कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही थी। हैरानी की बात यह है कि यह कोई पहली बार नहीं था। इससे पहले भी महिला सिपाही को इसी तरह के कृत्य को लेकर निलंबित किया जा चुका है।


सोशल मीडिया पर "पप्पी प्रिया" नाम से एक्टिव थी महिला सिपाही

मिली जानकारी के अनुसार, महिला सिपाही सोशल मीडिया पर “पप्पी प्रिया” नाम की फेक आईडी से वीडियो अपलोड किया करती थी। वर्दी में बनाए गए इन वीडियो में कभी डायलॉग, तो कभी म्यूजिक पर लिप-सिंक करते हुए उसके क्लिप्स वायरल हो रहे थे। इन वीडियो की वजह से विभागीय छवि को ठेस पहुंचने की आशंका जताई गई और पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सस्पेंशन का आदेश जारी कर दिया।


वर्दी की मर्यादा से खिलवाड़

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पुलिस बल की छवि बनाए रखना प्राथमिकता है और वर्दी की मर्यादा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की अनुशासनहीनता किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है, चाहे वह कोई भी रैंक या पद हो। यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि सोशल मीडिया की आज़ादी के दौर में भी जिम्मेदार पदों पर आसीन कर्मियों को आचरण की सीमाओं को नहीं भूलना चाहिए, विशेषकर जब बात वर्दीधारी सेवाओं की हो।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता