ब्रेकिंग
निकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थी

Bihar Road Accident: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत, पोती गंभीर रूप से घायल; परिवार में मातम

Bihar Road Accident: पश्चिम चंपारण के बगहा में सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई. इस हादसे में 12 साल की पोती गंभीर रूप से घायल है. इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.

Bihar Road Accident
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि उनकी छोटी पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों एक ही बाइक पर जा रहे थे। 


मृतकों की पहचान 55 वर्षीय बद्री मियां और उनके 23 वर्षीय पुत्र जावेद मियां के रूप में हुई है। जावेद की 12 साल की बेटी साजिया गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। जावेद की पत्नी गर्भवती हैं, जिससे यह हादसा उनके अजन्मे बच्चे के लिए भी घातक साबित हुआ।


जानकारी के अनुसार, लौरिया के गनौली निवासी बद्री मियां शुक्रवार को अपनी शादीशुदा बेटी से मिलने हरनाटांड के मिश्रली गांव जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे बगहा शहर के आनंद नगर सीताराम आश्रम के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल साजिया को लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।


बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। 


नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर, ट्राली और बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे से लौरिया का गनौली गांव पूरे इलाके में सदमे में है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता