ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

BIHAR: बेटी के साथ लवर को घर में देख आगबबूला हो गया पिता, विरोध करने पर प्रेमिका के बाप को मौत के घाट उतारा

SARAN: प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर प्रेमी पहुंचा हुआ था। बेटी को उसके प्रेमी के साथ बाप ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जब उन्होंने विरोध किया तब सनकी प्रेमी ने प्रेमि

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर प्रेमी पहुंचा हुआ था। बेटी को उसके प्रेमी के साथ बाप ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जब उन्होंने विरोध किया तब सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के पिता को मौत के घाट उतार दिया। चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। जब मृतक के दोनों बेटे विकास और प्रकाश पिता को बचाने के लिए दौड़े तो उन दोनों को भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।मृतक की पहचान खास पट्टी गांव निवासी 50 वर्षीय मोती महतो के रूप में हुई है।


घायल दोनों बेटों ने बहन और उसके आशिक को एक कमरे में बंद कर दिया और घटना की सूचना अमनौर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मोती महतो को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके दोनों बेटों का इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू के साथ-साथ प्रेमी और प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।


मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर पर थे। इनके तीन लड़के और दो लड़की है। एक लड़के की शादी हो चुकी है। मृतक मोती महतो राजमिस्त्री का काम करके परिवार के लालन पालन करते थे। उन्हें क्या पता था कि एक दिन बेटी उनकी हत्या का कारण बनेगी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के घायल पुत्र विकास ने बताया कि आरोपी युवक का उनकी बहन से दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।


थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग है. युवक प्रेमिका के घर मे घुस मिलने आया हुआ था। साथ पकड़े जाने पर युवक ने प्रेमिका के पिता को मौत के घाट उतार दिया। गिरफ्तार हत्यारे की पहचान प्रेमी नथुनी महतो का बेटा राम बाबू कुमार के रूप में हुई है तो वही प्रेमिका की पहचान अनिता कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।