ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंपBihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंप

फाइनेंस कर्मी से अपराधियों ने लूटा था 80 हजार रुपए, देसी घातक हथियार के साथ 6 गिरफ्तार

MADHEPURA: खबर मधेपुरा की है, जहां 7 मई को कुमारखण्ड थाना के रहटा मुरलीगंज सड़क पर महिन्द्रा फाइनेन्स कर्मी से लूटपाट करने वाले 6 लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ

फाइनेंस कर्मी से अपराधियों ने लूटा था 80 हजार रुपए, देसी घातक हथियार के साथ 6 गिरफ्तार
Desk
3 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा की है, जहां 7 मई को कुमारखण्ड थाना के रहटा मुरलीगंज सड़क पर महिन्द्रा फाइनेन्स कर्मी से लूटपाट करने वाले 6 लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी कट्टा, तीन गोली, दो घातक हथियार और 7 मोबाईल फोन बरामद किया गया है। 


वहीं, मधेपुरा सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि 7 मई को फाइनांस कर्मी से लूट के बाद घटना के उदभेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर ने एक विशेष टीम गठित किया था। जिसमें सदर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, थानाध्यक्ष कुमारखण्ड, थानाध्यक्ष मुरलीगंज, थानाध्यक्ष श्रीनगर, थानाध्यक्ष भर्राही और कमांडों टीम भी शामिल है। 


अग्रतर अनुसंधान के दौरान पता चला कि कुमारखण्ड तथा मुरलीगंज थाना क्षेत्र में एक गिरोह इन दिनों काफी उत्पाद मचा रहे है। साथ ही यह गिरोह इसी तरह की घटना को अंजाम देने के लिए रहटा बाजार स्थित पंकज चौधरी के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। आदेश मिलने पर पुलिस टीम ने  मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की जिसमें 6 लोगों को गिरफ्तार किए गए है। जबकि दो मौके से फरार हो गए। कमरे की तलाशी में एक देशी कट्टा, तीन जिन्दा गोली, दो फरसानुमा विशिष्ट प्रकार का घातक हथियार, 7 मोबाईल फोन, तीन बोतल विदेशी शराब और डिस्पोजल ग्लास बरामद हुआ है। 


एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने अपना जुर्म मान लिया है। अपराधियों ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी एक जगह जुटे थे। पुलिस इनलोगों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम रंजीत कुमार पिता महेन्द्र यादव, रितीश कुमार पिता राजीव यादव, सौरव कुमार पिता सिकेन्द्र यादव, अमरजीत कुमार पिता रामविलाश यादव, राजा कुमार पिता बबलू यादव और गुड्डू कुमार पिता दिनेश यादव है। ये सभी मुरलीगंज और कुमारखंड थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

टैग्स