ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

मायावती बोलीं- बेरोजगारों को धोखा दिया जा रहा, एनडीए और महागठबंधन ने 30 साल में बिहार को बर्बाद किया

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेता जोरशोर से प्रचार में जुटे हुए हैं. एनडीए और महागठबंधन के अलावा अन्य दलों के नेता भी अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने

 मायावती बोलीं- बेरोजगारों को धोखा दिया जा रहा, एनडीए और महागठबंधन ने 30 साल में बिहार को बर्बाद किया
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेता जोरशोर से प्रचार में जुटे हुए हैं. एनडीए और महागठबंधन के अलावा अन्य दलों के नेता भी अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती भी चुनावी मैदान में कूद गई हैं.


बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज रोहतास जिला के करगहर में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने करगहर के बसपा प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह के लिए वोट मांगे.मायावती ने राजद और भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि आज जिसको देखो वह आज नौकरी देने की बात करते है. राजद बिहार में डेढ़ दशक से अधिक समय तक सरकार चलाने का काम किया और 15 साल से सीएम नीतीश कुमार से मिल कर भाजपा बिहार में सरकार चला रहे हैं. ऐसे में इन लोगों को बेरोजगारों की याद नहीं आई. इन लोगों ने जब सत्ता मिली तो लोगों को नौकरी क्यों नहीं दी ?


आज कोई 10 लाख नौकरी बांट रहा है. तो कोई 19 लाख नौकरी देने की बात कर रहा है. यह सरासर चुनावी वायदे हैं, जो कभी पूरे होने को नहीं है. उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताया. बता दें कि करगहर के जगजीवन स्टेडियम में बसपा सुप्रीमो मायावती ने करगहर के बसपा प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह के लिए चुनावी सभा की. सभा में रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल हुए. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता