ब्रेकिंग
47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा

दरभंगा में BDO चंद्र मोहन पासवान के 6 ठिकानों पर EOU की छापेमारी खत्म, कई अहम दस्तावेज जब्त

दरभंगा के केवटी प्रखंड के BDO चंद्र मोहन पासवान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU ने दरभंगा और मधुबनी के 6 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।

बिहार न्यूज
EOU की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड (दरभंगा) के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चंद्र मोहन पासवान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी बुधवार को समाप्त हो गई। टीम ने दरभंगा और मधुबनी समेत कुल छह ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। दरभंगा में केवटी प्रखंड कार्यालय, उनका सरकारी आवास, बहादुरपुर प्रखंड के बहादुरपुर स्थित निजी आवास तथा एक रिश्तेदार की दुकान पर छापेमारी की गई।


वहीं, मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड स्थित उनके बौंसी गांव के पैतृक आवास, एक मॉल तथा गुलाब तारा देवी नर्सिंग होम में भी EOU की टीम ने छापेमारी की। इन स्थानों से भी कई अहम दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त कर टीम अपने साथ ले गई है। छापेमारी समाप्त होने के बाद EOU के डीएसपी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण कागजात बरामद हुए हैं, जिनकी फिलहाल जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।


मामले के शिकायतकर्ता ने BDO चंद्र मोहन पासवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें भ्रष्ट अधिकारी बताया। उनका दावा है कि आरोपी के पास अकूत संपत्ति है, जो बिहार के साथ-साथ नेपाल में भी फैली हुई है। शिकायतकर्ता ने EOU की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उनकी शिकायत पर टीम ने छापेमारी की, जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच में आय से अधिक संपत्ति का बड़ा मामला सामने आएगा।


इसके अलावा शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि केवटी प्रखंड की कई योजनाओं में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी और बंदरबांट की गई है।फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई समाप्त हो चुकी है और EOU की टीम वापस लौट गई है। मामले की जांच जारी है।