ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

Bihar News: बिहार के भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 79% अधिक संपत्ति का आरोप; पटना से लखनऊ तक छापेमारी

Bihar News: सीवान की नगर कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU ने पटना, सीवान और लखनऊ में छापेमारी की। 79% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार के भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर दबिश दी है। आर्थिक अपराध इकाई ने बुधवार को सीवान की नगर कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में की जा रही है।


EOU की टीमों ने एक साथ सीवान, पटना और लखनऊ स्थित ठिकानों पर जांच शुरू की। लखनऊ के गोमती नगर, पटना के रूपसपुर स्थित अर्पणा मेंशन, और सीवान नगर परिषद कार्यालय में अभियंता के आवास और अन्य परिसरों की तलाशी ली गई। EOU की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनुभूति श्रीवास्तव ने अपनी वैध आय से लगभग 79% अधिक संपत्ति अर्जित की है। 


इससे पहले अगस्त 2021 में भी विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है और मुकदमा अभी न्यायालय में लंबित है। बता दें कि निलंबन समाप्त होने के बाद हाल ही में उनकी नगर परिषद, सीवान में नगर कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पुनर्नियुक्ति हुई थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता