ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

इंजीनियरों की बड़ी लापरवाही, पड़े रह गए 337 करोड़-पर नहीं हुई सड़कों की मरम्मत

PATNA : राज्य के इंजीनियरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. लापरवाही का आलम यह है कि इंजीनियरों के पास 337 करोड़ पड़े रह गए पर गांव की सड़कों के निर्माण या मरम्मत मद में उसे खर्च नहीं किया गया.</p

इंजीनियरों की बड़ी लापरवाही, पड़े रह गए 337 करोड़-पर नहीं हुई सड़कों की मरम्मत
Anamika
2 मिनट

PATNA : राज्य के इंजीनियरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. लापरवाही का आलम यह है कि इंजीनियरों के पास 337 करोड़ पड़े रह गए पर गांव की सड़कों के निर्माण या मरम्मत मद में उसे खर्च नहीं किया गया.

पिछले साल से  विभाग बार-बार इंजीनियरों को पत्र लिखकर चेतावनी दे रहा है कि वह या तो पैसा सरेंडर कर दे या बताए कि वे अपने पास बचे पैसे को कहां और किस सड़क में खर्च करेंगे. इंजीनियरों की इस कार्यशैली से परेशान हो विभाग के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी संजय दूबे ने एक आदेश जारी कर चेताया है कि अगर अविलंब पैसे की सही जानकारी नहीं दी गई तो अब उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाई क जाएगी. 

बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राज्य के ग्रामीण सड़कों की मरम्मत या निर्माण का कार्य होता है. इस मद में राज्य सरकार 40 फीसदी और केंद्र सरकार 60 फीसदी खर्च वहन करती है. विभाग के 36 कार्य प्रमंडलों में 337 करोड़ 74 लाख 63 हजार 558 रुपये अब भी बचे हैं. ये राशी समीक्षा के दौरान पता चली. जिसके बाद विभाग ने इंजीनियरों को चेतावनी दी है.