ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

Bihar News: गोपालगंज में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी

लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के रहने वाले सुन्दरम कुमार ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

BIHAR POLICE
इलाके में सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में इंजीनियरिंग के छात्र ने बड़ा कदम उठा लिया है। कॉलेज में ही सिलिंग फैन से लटक कर अपनी जान दे दी है। कॉलेज से छात्र की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। गले में फंदा डालकर उसने आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। 


मृत छात्र की पहचान लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र पिपरिया गांव निवासी सुन्दरम कुमार के रूप में हुई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन मामले में जांच चल रही है। घटना विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज की है। 


बताया जाता है कि लखीसराय का सुन्दरम कुमार विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया स्थित कॉलेज में मृतक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। सोमवार की सुबह सुन्दरम ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। छात्र के साथ पढ़ने वाले अन्य छात्रों ने घटना जानकारी कॉलेज प्रबंधन को दी। छात्र की आत्महत्या की खबर सुनते ही पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया। 


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इंजीनियरिंग के छात्र की खुदकुशी की सुचना मिलते ही पुलिस ने पूरे कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है। वही फोरेंसिक टीम भी पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। साईबर डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ अवंतिका दिलीप कुमार ने बताया कि एक इंजीनियरिंग के छात्र ने कमरे में छत के पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट

टैग्स