ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

एक विवाह ऐसा भी: दो बेटियों के सामने पुलिस ने करवाई तलाकशुदा मां की शादी

CHAPRA: छपरा में दो बच्चियों की मां को पति से तलाक लेने के बाद एक शख्स से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे को बहुत चाहते थे। चोरी छिपे मिला करते थे। एक दिन ग्रामीणों ने दोनों को म

एक विवाह ऐसा भी: दो बेटियों के सामने पुलिस ने करवाई तलाकशुदा मां की शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा में दो बच्चियों की मां को पति से तलाक लेने के बाद एक शख्स से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे को बहुत चाहते थे। चोरी छिपे मिला करते थे। एक दिन ग्रामीणों ने दोनों को मिलते देख लिया और इस बात की शिकायत मुफ्फसिल थानेदार से की। 


जिसके बाद थानेदार विशाल आनंद ने दोनों को थाने पर बुलाया। थाने पर आने के बाद पुलिस ने दोनों से बातचीत की और दोनों की रजामंदी के बाद थाना परिसर से सटे मंदिर में दोनों की शादी हिन्दू रिति रिवाज से करायी गयी। महिला की दो बेटियों के सामने ही उसके प्रेमी के साथ पुलिस कर्मियों ने शादी करवाई और वर-वधू को आशीर्वाद देकर थाना परिसर से विदा किया।


परसा थाना क्षेत्र के चक सहबाज के रहने वाले बिरभजन राय के बेटे गोविंद और खैरा थाना क्षेत्र के अरवा के रहने वाले मुन्ना प्रसाद की बेटी रेखा को शादी के बाद वहां मौजूद थानेदार, पुलिसकर्मीं और ग्रामीणों ने आशीर्वाद दिया। इस विवाह में महिला पुलिस कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला पुलिस कर्मियों ने शादी के गीतों से माहौल को  बदल डाला। इस मौके पर महिला की दोनों बच्चियां भी मौजूद थी। जो मंदिर में हो रहे मां की शादी को देख रही थी। 

छपरा से रमीन्द्र की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें