ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

बिहार में केक काटकर बकरे का मनाया गया जन्मदिन, नाच और भोज का भी हुआ आयोजन

पूर्वी चंपारण के पानापुर रंजीता में भिखारी प्रसाद ने अपने पालतू बकरे ‘सुनील कुमार’ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। केक काटने के साथ हनुमान आराधना, पूजा और भंडारे के साथ-साथ नाच का भी आयोजन किया गया।

बिहार न्यूज
भिखारी प्रसाद ने अपने खस्सी का मनाय बर्थडे
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि प्रखंड की पानापुर रंजीता पंचायत के नवका टोला गांव में सोमवार को एक अनोखा आयोजन चर्चा का विषय बना रहा। गांव के रहने वाले भिखारी प्रसाद ने अपने पालतू बकरे ‘सुनील कुमार’ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।


जन्मदिन के मौके पर केक काटने के साथ हनुमान आराधना और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। भोज के साथ-साथ नाच गान का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हनुमान आराधना और आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।


इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


भिखारी प्रसाद ने बताया कि उनका पालतू बकरा लंबे समय से परिवार के साथ रह रहा है और अब वह परिवार के एक सदस्य की तरह है। इसी लगाव के चलते उन्होंने उसका जन्मदिन मनाने का फैसला किया।


इस अनोखे आयोजन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

टैग्स