ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

ड्यूटी के दौरान ASI की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

SIWAN: सीवान में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से टाउन थाना में पदस्थापित ASI 53 वर्षीय श्यामदेव प्रसाद की मौत हो गई। जिसके बाद से सीवान पुलिस महकमे में शोक की लहर हैं। तबीयत बिग

ड्यूटी के दौरान ASI की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: सीवान में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से टाउन थाना में पदस्थापित ASI 53 वर्षीय श्यामदेव प्रसाद की मौत हो गई। जिसके बाद से सीवान पुलिस महकमे में शोक की लहर हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटा की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार समेत वरीय अधिकारी सीवान सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सात्वना दी। 


गश्ती के दौरान ASI की हार्ट अटैक से मौत

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि, नालंदा जिले के बारह बीघा गांव के रहने वाले, श्याम देव प्रसाद सिवान नगर थाना में ASI के पद पर पदस्थापित है। जिनकी कुछ दिनों पहले तबीयत खराब होने पर सिवान के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। जहां वह स्वस्थ हुए थे।  वही शनिवार की शाम सिवान नगर थाना इलाके के स्टेशन के तरफ गस्ती में थे, जहां अचानक उनका तबीयत बिगड़ गया, तब उन्हें गस्ती में साथ मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उसी निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां उनका पूर्व में इलाज हुआ था। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बाहर रेफर कर दिया।


डॉक्टर ने किया मृत घोषित

निजी अस्पताल से रेफर किये जाने के बाद उनके साथी पुलिस कर्मी इलाके के लिए पटना ले जाने की तैयारी में थे। तब तक उन्हें सीवान सदर अस्पताल पंहुचाया। जहां डॉक्टर अभिषेक कुमार ने मृत घोषित कर दिया। वही घटना की जानकारी मिलते ही सीवान पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार सहित जिले के वरीय अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। 


बताया जा रहा है कि, मृतक ASI श्याम देव प्रसाद लगभग साढ़े 3 साल पहले सिवान जिले में आए थे। जो दो तीन थानों में सेवा देने के बाद 1 साल से सीवान नगर थाना में ASI के रूप में तैनात थे। जिन्हें गश्ती के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया है। इस मामले पर नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश पंडित ने बताया कि मृतक ASI श्याम देव प्रसाद के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। 

रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

CHANDAN

FirstBihar संवाददाता