ब्रेकिंग
25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी और बेटे का जनेऊ, 4 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, 11 बजे से कव्वाली मुकाबला ✦Bihar News: सांसद-विधायक खड़े रहेंगे और अफसर फीता काटेंगे...अब नहीं चलेगा ! सम्राट सरकार ने अधिकारियों को दी हिदायत....✦रेणु देवी के आवास के पास करोड़ों की लूट, घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व डिप्टी सीएम, बोलीं..कितना भी बड़ा अपराधी हो, बचेगा नहीं✦बेतिया में 40 करोड़ की लूट पर कांग्रेस विधायक ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति✦तीसरे समन पर ED दफ्तर पहुंचे IAS आनंद किशोर, टेंडर घोटाले में शुरू हुई पूछताछ, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज✦25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी और बेटे का जनेऊ, 4 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, 11 बजे से कव्वाली मुकाबला ✦Bihar News: सांसद-विधायक खड़े रहेंगे और अफसर फीता काटेंगे...अब नहीं चलेगा ! सम्राट सरकार ने अधिकारियों को दी हिदायत....✦रेणु देवी के आवास के पास करोड़ों की लूट, घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व डिप्टी सीएम, बोलीं..कितना भी बड़ा अपराधी हो, बचेगा नहीं✦बेतिया में 40 करोड़ की लूट पर कांग्रेस विधायक ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति✦तीसरे समन पर ED दफ्तर पहुंचे IAS आनंद किशोर, टेंडर घोटाले में शुरू हुई पूछताछ, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज

दूल्हे की जगह बारात लेकर पहुंची दुल्हन, दूल्हे के घर पर हुई अनोखी शादी

DESK: शुरू से ही ऐसा होता आ रहा है कि शादियों में लड़के वाले बारात लेकर लड़की के घर पर जाते है लेकिन सीवान में इसके ठीक विपरित एक मामला सामने आया है। जहां दुल्हन बारात लेकर दूल्हे

दूल्हे की जगह बारात लेकर पहुंची दुल्हन, दूल्हे के घर पर हुई अनोखी शादी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: शुरू से ही ऐसा होता आ रहा है कि शादियों में लड़के वाले बारात लेकर लड़की के घर पर जाते है लेकिन सीवान में इसके ठीक विपरित एक मामला सामने आया है। जहां दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पर पहुंच गयी। इस अनोखी शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। लड़की पक्ष पर बोझ ना पड़े इसे लेकर वर पक्ष के लोगों ने अपनी रजामंदी से दुल्हन पक्ष के लोगों को अपने पर घर बुलाया था। जिसके बाद लड़के के घर पर ही शादी की रस्मों को पूरा किया गया।


बिहार के सीवान जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली। इसे अनोखी शादी हम इसलिए कह रहे हैं क्यों कि इस शादी में दूल्हे की जगह दूल्हन बारातियों को लेकर दूल्हे के घर पर पहुंची थी। जहां वरमाला के बाद दोनों की शादी दूल्हे के घर पर ही की गयी। लड़की पक्ष की जगह लड़के पक्ष के घर पर शादी की रस्मों को पूरा किया गया। दूल्हे के घर पर ही दुल्हन ने सात फेरे लिया। सीवान जिले के नौतन प्रखंड के गंभीरपुर गांव में हुई अनोखी शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। 


बताया जाता है कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र के नौतन निवासी अमृत मांझी ने हिरमकरियार के रहने वाले किसान मांझी की बेटी रमिता के साथ अपनी मर्जी से शादी की। इस  शादी में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। यह शादी कुछ अलग थी इसलिए इसे देखने के लिए लोग उत्सुक भी थे। क्यों कि यहां दूल्हे की जगह दुल्हन बारात लेकर पहुंचने वाली थी। 


लोग बड़े ही बेसब्री से बारात के इंतजार करते दिखे। पूरे गांव में इस बात की चर्चा शादी के पहले से ही हो रही थी कि शादी में दुल्हे की जगह दुल्हन बारात लेकर पहुंचेगी। जब दूल्हे के घर पर दुल्हन और बाराती पहुंचे तब उनका जोरदार स्वागत भी किया गया। जयमाला के बाद पूरे हिन्दू रिति रिवाज के साथ लड़के के घर पर शादी की रस्में निभाई गयी। पूरे समाज के सामने दूल्हे ने दुल्हन रमिता को अपनी पत्नी स्वीकार किया। 

टैग्स