ब्रेकिंग
बेतिया में 40 करोड़ की लूट पर कांग्रेस विधायक ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति✦तीसरे समन पर ED दफ्तर पहुंचे IAS आनंद किशोर, टेंडर घोटाले में शुरू हुई पूछताछ, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज✦बिहार में विशेष सर्वेक्षण के 3310 पदों पर बहाली, 30 से 65 हजार तक मिलेगा मानदेय, जानें पदों की संख्या और योग्यता✦SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर... आज बंद रहेगी UPI सर्विस, Google Pay और PhonePe से भी नहीं कर पाएंगे पेमेंट?✦Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में 40 करोड़ की लूट पर कांग्रेस विधायक ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति✦तीसरे समन पर ED दफ्तर पहुंचे IAS आनंद किशोर, टेंडर घोटाले में शुरू हुई पूछताछ, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज✦बिहार में विशेष सर्वेक्षण के 3310 पदों पर बहाली, 30 से 65 हजार तक मिलेगा मानदेय, जानें पदों की संख्या और योग्यता✦SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर... आज बंद रहेगी UPI सर्विस, Google Pay और PhonePe से भी नहीं कर पाएंगे पेमेंट?✦Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...

बेतिया में 40 करोड़ की लूट पर कांग्रेस विधायक ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति

बेतिया के सेनको गोल्ड शोरूम में 30 से 40 करोड़ की लूट को लेकर कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति बताई और सुप्रिया रोड पर पुलिस पिकेट बनाने की मांग की।

बिहार न्यूज
कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

WEST CHAMPARAN: बेतिया शहर के सुप्रिया रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में हथियारबंद अपराधियों द्वारा करोड़ों रुपये के आभूषण लूटे जाने की घटना पर सियासत भी गरमा गई है। इसे लेकर विपक्ष ने सम्राट चौधरी की सरकार पर जमकर हमला बोला है। चनपटिया के कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने इस घटना को लेकर बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घटना को जंगलराज जैसी स्थिति बताया।


विधायक ने कहा कि बेतिया में जिस स्थान पर इतनी बड़ी लूट की घटना हुई है, वह पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास के बगल में है। इतना ही नहीं, यह प्रतिष्ठान एक जदयू नेता से भी जुड़ा बताया जा रहा है। इसके बावजूद अपराधियों ने दिनदहाड़े बिना नकाब के हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इससे अपराधियों के बढ़े हुए मनोबल का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब शहर के इतने महत्वपूर्ण इलाके में लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।


अभिषेक रंजन ने कहा कि सुप्रिया रोड बेतिया शहर का प्रमुख मार्ग और व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र है। इसे शहर की लाइफलाइन कहा जाता है। इस इलाके में कई बड़े ज्वेलरी शोरूम और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं, जहां करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। इसके बावजूद यहां पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं है। यह प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।


उन्होंने कहा कि व्यापारियों और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने पहले भी सुप्रिया रोड में पुलिस पिकेट स्थापित करने की मांग उठाई थी। यदि यहां पुलिस पिकेट होता तो अपराधियों पर निगरानी रखने और किसी भी आपराधिक घटना पर त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलती।


विधायक ने प्रशासन से मांग की कि इस बड़ी घटना से सबक लेते हुए सुप्रिया रोड जैसे व्यस्त और संवेदनशील इलाके में तत्काल पुलिस पिकेट स्थापित किया जाए। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जगह-जगह ब्रेकर और जेब्रा क्रॉसिंग की व्यवस्था की जाए।


गौरतलब है कि बुधवार को तीन बाइकों पर सवार करीब आठ हथियारबंद अपराधियों ने सेंको गोल्ड शोरूम में घुसकर कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाया तथा कीमती आभूषण लूटकर फरार हो गए। शुरुआती अनुमान में लूटे गए आभूषणों की कीमत 30 से 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद डीआईजी हरकिशोर राय, एसएसपी कुमार गौतम और अन्य पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

टैग्स