ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

डॉक्टर दंपति का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा: पति के अवैध संबंध को लेकर पत्नी ने किया भारी बवाल, पत्रकारों से भिड़ गया मेडिकल ऑफिसर

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां एक डॉक्टर दंपति ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया है। पति के अवैध संबंध को लेकर महिला डॉक्टर ने भारी बवाल कर दिया। पति-पत्नी के हाई वोल्टेज ड्रामा

डॉक्टर दंपति का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा: पति के अवैध संबंध को लेकर पत्नी ने किया भारी बवाल, पत्रकारों से भिड़ गया मेडिकल ऑफिसर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां एक डॉक्टर दंपति ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया है। पति के अवैध संबंध को लेकर महिला डॉक्टर ने भारी बवाल कर दिया। पति-पत्नी के हाई वोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस दौरान डॉक्टर ने मौके पर पहुंचे पत्रकारों के साथ बदसलूकी की। घटना महादेवा ओपी के बिंदुसार स्थित डॉक्टर के निजी क्लिनिक की है।


दरअसल, सीवान के डॉक्टर आरके आर्या की डॉक्टर पत्नी रीता राज ने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। रीता राज का कहना है कि उनके पति आरके आर्या का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। पिछले 6 सालों से दोनों के बीच रिश्ता है। शनिवार को आर के आर्या उस महिला के घर गए थे। जिससे नाराज रीता राज ने विरोध किया तो डॉक्टर ने उनके साथ मारपीट की।


इसके बाद डॉक्टर रीता राज ने क्लिनिक के बाहर जमकर हंगामा किया। बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। बीच सड़क पर डॉक्टर दंपति के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। मामले को सुलझाने पहुंचे लकड़ी नवीगंज के चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश रंजन ने गुंडई दिखाई और पत्रकारों से भिड़ गए और गाली गलौज करने लगे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।