ब्रेकिंग
बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: रक्सौल से हल्दिया 6-लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 11 जिलों को मिलेगा फायदा✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: रक्सौल से हल्दिया 6-लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 11 जिलों को मिलेगा फायदा✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान

दो पक्षों में हुई गोलीबारी, दादा के साथ दुकान गए पोते को लगी गोली; डेढ़ साल का मासूम हुआ लहूलुहान

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन आपराधिक घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ

दो पक्षों में हुई गोलीबारी, दादा के साथ दुकान गए पोते को लगी गोली; डेढ़ साल का मासूम हुआ लहूलुहान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन आपराधिक घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहे हैं। जहां गोलीबारी में मासूम बुरी तरह से घायल हो गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद के एक घटना में पटना के दीदारगंज में दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक डेढ़ साल के बच्चे को गोली लग गई है। जिसे घायल अवस्था में इलाज़ के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला दिदारगंज थाना क्षेत्र के महमदपुर की है। यहां दो पक्षो में किसी बात को लेकर गोलबारी हुई है। इसी दौरान डेढ़ साल बच्चे के हाथ में गोली लग गयी है। 


वहीं, घायल बच्चे के दादा ने बताया कि वह अपने पोता दक्ष को महमदपुर शिव मंदिर के पास की एक दुकान से कुछ सामान दिलाने गए थे। तभी गांव के दो पक्ष के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। देखते ही देखते विवाद में एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इसी में एक गोली उनके पोते दक्ष के हाथ मे लग गयी। जिसके बाद  आनन फानन में उसे घायल अवस्था में इलाज़ के लिए निजी नर्सिंग होंम में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज़ किया जा रहा है। फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर बताया जा रहा है।


उधर,  घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में लग गयी है। घायल बच्चे के दादा ने बताया कि करीब 5 से 6 राउंड गोली चलाई गई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर इस घटना को लेकर जानकारी इकट्ठा कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने यह भरोसा दिलाया है कि न्यायसंगत एक्शन लिया जाएगा।