ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

दो बेटियों के साथ पिता ने की आत्महत्या, स्कूल फीस नहीं भर पाने से परेशान था शख्स

SIWAN: एक पिता जब बेटी के स्कूल की फीस नहीं भर पाया तो उसने दोनों बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। शख्स सिवान का रहने वाला है, जिसनें गोरखपुर में अपनी दोनों बेटियों के साथ सुसाइड कर

दो बेटियों के साथ पिता ने की आत्महत्या, स्कूल फीस नहीं भर पाने से परेशान था शख्स
First Bihar
2 मिनट

SIWAN: एक पिता जब बेटी के स्कूल की फीस नहीं भर पाया तो उसने दोनों बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। शख्स सिवान का रहने वाला है, जिसनें गोरखपुर में अपनी दोनों बेटियों के साथ सुसाइड कर लिया। शख्स आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पिता और दोनों बेटियों का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। एक साथ तीन शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। 



मृतकों की पहचान जितेंद्र श्रीवास्तव और उनकी दो बेटियां मानवी श्रीवास्तव और मान्या श्रीवास्तव के रूप में की गई है। एक बेटी की उम्र 14 साल है जबकि दूसरी बेटी 16 साल की है। सिवान के गुठनी के रहने वाले जितेंद्र अपने पिता ओमप्रकाश श्रीवास्तव के साथ गोरखपुर में रहते थे। घटना आज यानी मंगलवार सुबह की है। शख्स ने गोरखपुर के घोषिपुरवा मुहल्ले में इस घटना को अंजाम दिया है। सूचना पाकर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ जितेंद्र की पत्नी की मौत 2020 में हो गई थी। पत्नी की मौत कैंसर से हुई थी। पत्नी के इलाज में काफी पैसे खर्च हो गए थे। मंगलवार की सुबह सात बजे जब दरवाजा खुला तो अलग-अलग कमरे में जितेंद और दो बेटियों का शव लटका हुआ था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

टैग्स