ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

DMCH से शराब बरामद मामले में ASP हुए सख्त, SDPO को दिये जांच के आदेश, थानाध्यक्ष पर जांच के आदेश

DARBHANGA : दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शराब बरामद मामले में एसएसपी सख्त हुए हैं. एसएसपी ने बेंता थानाध्यक्ष को अभियुक्तों के संपत्ति की पता लगाने का निर्देश दिया है. एसडीपीओ क

DMCH से शराब बरामद मामले में ASP हुए सख्त, SDPO को दिये जांच के आदेश, थानाध्यक्ष पर जांच के आदेश
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शराब बरामद मामले में एसएसपी सख्त हुए हैं. एसएसपी ने बेंता थानाध्यक्ष को अभियुक्तों के संपत्ति की पता लगाने का निर्देश दिया है. एसडीपीओ को थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच कर दो दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. 24 घंटे के अंदर अभियुक्तों की संपति तथा पूरे गिरोह का उद्भेदन करने पर थानाध्यक्ष को निलंबित करने की चेतावनी है. 


बता दें कि दो दिन पहले बिहार के दरभंगा के DMCM के ब्वॉज हॉस्टल से 99 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई है. पुलिस ने यहां से हॉस्टल 2K बैच के मेस एवं पिकअप वैन से शराब की खेप जब्त की हैं. इसके साथ ही पुलिस ने पिकअप वैन के चालक मो. फैसल को गिरफ्तार कर लिया है.


पुलिस ने भारी मात्रा में शराब उस परिसर से जब्त की है जहां दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक की थी. यहां दो दिन पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जिले में चल रही योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की थी. अब डीएमसीएच के ब्वायज हॉस्टल से दरभंगा पुलिस ने शनिवार की देर रात 99 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता