ब्रेकिंग
जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

दिवाली पर अगलगी से निपटने के लिए फायर बिग्रेड की टीम तैयार, डायल 101 के अलावे इन नंबरों पर भी दे सकते हैं सूचना

PATNA: आज धनतेरस, कल छोटी दिवाली और परसो बड़ी दिपावली है। दिवाली के मौके पर लोग दिये जलाते हैं और जमकर आतिशबाजी भी करते हैं। लेकिन इस दौरान थोड़ी सी असावधानी बरतने पर अगलगी की

दिवाली पर अगलगी से निपटने के लिए फायर बिग्रेड की टीम तैयार, डायल 101 के अलावे इन नंबरों पर भी दे सकते हैं सूचना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: आज धनतेरस, कल छोटी दिवाली और परसो बड़ी दिपावली है। दिवाली के मौके पर लोग दिये जलाते हैं और जमकर आतिशबाजी भी करते हैं। लेकिन इस दौरान थोड़ी सी असावधानी बरतने पर अगलगी की घटना हो जाती है। इस बार बिहार फायर सर्विस ने अगलगी की घटनाओं से निपटने के लिए खास तैयारी कर रखी है। 


यदि कही भी अगलगी की घटना होती है तब दमकल कर्मी 5 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच जाएंगे। शहर के प्रमुख चौक चौराहे पर फायर बिग्रेड की टीम तैनात रहेगी। हर दमकल पर 5 फायर मैन की तैनाती की गयी है। जिस इलाके की गलियां छोटी और संकरी है वहां जाने के लिए 12 बाइक दमकल और 88 छोटी गाड़ियों को लगाया गया है।


पटना में 12 मोबाइल कंट्रोल रूम बनाया गया है जो 24 घंटे काम करेगें। यहां आप अगलगी से जुड़ी सूचना दे सकते हैं। वही लोदीपुर में मुख्य नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। सभी दमकल गाड़ियों में जीपीएस लगी हुई है। जीपीएस और गूगल मैप की मदद से कंट्रोल रूम दमकल गाड़ियों पर नजर रखेगी और अगलगी की सूचना मिलते ही गाड़ियों का मवमेंट कराएगी। बिहार फायर सर्विस ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए फायर मैन सहित पूरी टीम तैयार है। अगलगी की सूचना 101 नंबर के साथ-साथ  इन 11 मोबाइल नंबरों पर भी दे सकते हैं। 


राज्य अग्निशमन कंट्रोल रूम : 7485805818

जिला अग्निशमन कंट्रोल रूम : 7485805821

लोदीपुर फायर स्टेशन : 0612-222223

सचिवालय फायर स्टेशन : 0612-2215721

कंकड़बाग फायर स्टेशन : 0612-2361198, 9473199832

पटना सिटी फायर स्टेशन : 0612-2631800, 7485806119

दानापुर फायर स्टेशन : 0612-221600

फुलवारीशरीफ फायर स्टेशन : 0612-2451100

पालीगंज फायर स्टेशन : 06135-277101,

बिहटा : 7485805934

बाढ़ फायर स्टेशन : 7485805825, 7485805823

टैग्स