ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

दीपावली में आतिशबाजी के बाद पटना की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के पार; बरतें सावधानी

PATNA : दीपावली में आतिशबाजी के बाद पटना की हवा जहरीली हो गई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार चला गया है। दीपावली के मौके पर रात में पटना का एयर क्वालिटी इंडेक्स देश

दीपावली में आतिशबाजी के बाद पटना की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के पार; बरतें सावधानी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : दीपावली में आतिशबाजी के बाद पटना की हवा जहरीली हो गई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार चला गया है।  दीपावली के मौके पर रात में पटना का एयर क्वालिटी इंडेक्स देश भर में सर्वाधिक 594 दर्ज किया गया। ऐसे में दीपावली  पटना का एयर क्वालिटी इंडेक्स बिगड़ने के बाद लोगों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, दीपावली में आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का लेवल अधिक बढ़ा गया है। ऐसे में अगले तीन दिनों तक विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

 वो लोगों जो कोमॉरबीड बीमारी से जूझ रहे हैं या जिन्हें पहले से अस्थमा अथवा श्वसन संबंधी बीमारी है, जो हृदय रोग और एलर्जी के मरीज हैं। इन लोगों को अभी विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऐसे लोगों को चाहिए कि अभी बाहर जहां प्रदूषण अधिक है, वहां न जाए।


वहीं, पटना नगर निगम की ओर से एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। इसके  लिए वॉटर स्प्रिंकलर मशीन से पानी का छिड़काव हो रहा है। स्मॉग गन से पानी का छिड़काव हो रहा है। नगर निगम की ओर से सड़क किनारे पेड़ पौधों के पत्तियों को विशेष साफ किया जा रहा है ताकि वह प्रदूषण अब्जॉर्ब कर सके।


उधर, सभी निर्माण कार्य करने वाले को स्थल को ढकने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही जहां बिना ग्रीन कपड़ा का इस्तेमाल किए बगैर निर्माण कार्य हो रहा है, वहां पेनाल्टी लगाई जा रही है।