ब्रेकिंग
सारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्ट

दिवाली के बाद पटना की हवा भी खराब, खतरनाक स्तर तक पहुंच गया वायु प्रदूषण

PATNA : दिवाली की रात पटना में जबरदस्त आतिशबाजी देखने को मिली थी। इस आतिशबाजी का असर अब पटना की हवा पर दिखने लगा है। पटना में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद जहरीले लेवल तक पहुंच चुका है

दिवाली के बाद पटना की हवा भी खराब, खतरनाक स्तर तक पहुंच गया वायु प्रदूषण
Editor
2 मिनट

PATNA : दिवाली की रात पटना में जबरदस्त आतिशबाजी देखने को मिली थी। इस आतिशबाजी का असर अब पटना की हवा पर दिखने लगा है। पटना में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद जहरीले लेवल तक पहुंच चुका है। साल 2015 के बाद राजधानी पटना में सबसे ज्यादा आतिशबाजी इस साल देखने को मिली। नतीजा सामने है पटना की हवा भी खराब हो चुकी है। पटना के अलावे मुजफ्फरपुर और अन्य दूसरे शहरों में भी वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक हुआ है।


सुप्रीम कोर्ट के निर्देश एनजीटी की एडवाइजरी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से लेकर जिला प्रशासन तक इस तरफ से की गई तमाम कवायद बेकार साबित हुई है। पटनावासियों ने पिछले 6 साल में सबसे ज्यादा आतिशबाजी की। साल 2015 के बाद सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। नतीजा यह हुआ है कि हवा में मोटे धूल कण की तादात प्रति घन मीटर 1688 माइक्रोग्राम तक जा पहुंची है जबकि इसके पहले हवा में इसका असर एक 1134 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था।


पटना में हवा खराब होने का असर अब दिखने लगा है। धूलकण के साथ सल्फरडाइऑक्साइड की मात्रा में सामान्य बढ़ोतरी हुई है। नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की मात्रा मानक के मुताबिक ही रहा। एक्सपर्ट के मुताबिक महीन धूलकण सांस लेने योग्य धूलकण होता है। यह स्तर सेहत के लिए भी नुकसानदेह है।