ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

दिवाली में बुझ गए घर से दो चिराग, सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत; मचा कोहराम

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी म

दिवाली में  बुझ गए घर से दो चिराग, सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत; मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दिवाली के दिन घर से दो चिराग बुझ गए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह घटना बाइपास थाना क्षेत्र स्थित फोरलेन पर हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


इस घटना में मृतकों की पहचान नालंदा जिले के कचहरिया धरधरी थाना चंडी निवासी रौशन कुमार (26) और रॉकी कुमार (12) के रूप में हुई है। किस वाहन से दुर्घटना हुई है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस वाहन की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है।


बताया जा रहा है कि, शंभू प्रसाद नालंदा जिले के कचहरिया धरधरी थाना चंडी में रहते हैं। वह किसानी करते हैं। उनका छोटा बेटा रॉकी रामकृष्णा नगर स्थित अपने फूफा के घर पर रह कर पढ़ाई कर रहा था। ऐसे में स्कूल में दिवाली की छुट्टी होने पर बड़े भाई रौशन अपने छोटे भाई रॉकी को लेकर बाइक से नालंदा जा रहा था। जैसे ही वे फोरलेन पर टॉल प्लाजा के कुछ दूर पर पहुंचे। किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों भाई बुरी तरह जख्मी हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।